आरिफ नियाज़ी।
भगवानपुर के बुग्गावाला गांव में उप प्रधान की सुपुर्दगी में दिए ग्राम समाज की भूमि से सौ से अधिक पॉपुलर के पेड़ साफ होने से तहसील प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।आनन फानन में तहसील प्रशासन ने उप प्रधान और पेड़ कटवाने वाले व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए बुग्गावाला पुलिस थाने में तहरीर दी है।अब तहसील प्रशासन इस पूरे रकबे की पैमाईश कर ग्राम समाज की भूमि को चिह्नित करेगा।गौरतलब है कि बुग्गावाला में ग्राम समाज की लगभग चार सौ बीघा भूमि है जिस पर ग्रामीणों ने कब्जा करते हुए पेड़ लगा रखे हैं इसी के चलते तहसील प्रशासन को दो दिन पूर्व बुग्गावाला निवासी संजय पुत्र महेंद्र द्वारा पॉपुलर के पेड़ काटे जाने की सूचना प्राप्त हुई थी जिसके चलते तहसील प्रशासन द्वारा मौके पर पहुंचकर कटे पेड़ों को मंडी जाने से रोक दिया था इन पेड़ों की संख्या सौ से अधिक थी जिसे तहसील प्रशासन की टीम ने उप प्रधान की सपुर्दगी में दिए थे लेकिन उप प्रधान की लापरवाही के चलते आरोपी किसान द्वारा आनन फानन में पेड़ों को बेच दिया गया अब जैसे ही इसकी भनक तहसील प्रशासन को लगी तो तहसील प्रशासन में दिनभर हड़कंप मचा रहा।अब तहसील प्रशासन के अधिकारी उप प्रधान और आरोपी किसान पर केस दर्ज करने की बात कह रहे हैं।





More Stories
रुड़की के स्वामी विवेकानंद कॉलेज प्रबंधन हुआ सख्त,दुष्प्रचार और आरोप लगाने वालों पर ठोकेंगे मानहानि का दावा,शिक्षा संस्थान को बदनाम करने की साजिश-आर पी सिंह
लंढोरा में नशे के खिलाफ बड़ी स्ट्राइक, STF और पुलिस ने दबोची 18 हजार प्रतिबंधित कैप्सूल की खेप।
रहीमपुर में ‘नाले’ का कहर, ग्रामीणों में भारी आक्रोश, संक्रामक बीमारियों के साये में दहशत का माहौल।