आरिफ नियाज़ी।
कलियर क्षेत्र के रोलाहेड़ी गांव के पास पुलिस और गौ तस्करों के बीच मुठभेड़ में गौ तस्कर को गोली लगी है। जबकि दो गौ तस्कर मौके से फरार होने में सफल रहे।मौके से पुलिस को भारी मात्रा में गौ मांस और उपकरण भी बरामद हुए हैं। घायल गौ तस्कर नौशाद पुत्र इसहाक सिकरौढा गांव का निवासी है जिस पर पहले भी गौ तस्करी के केस दर्ज हैं। घायल नौशाद को पुलिस सिविल हॉस्पिटल लेकर पहुंची जहां उसका उपचार चल रहा है। फिलहाल पुलिस अन्य गौ तस्करों की तलाश में जुटी है। वहीं मौके पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है जो जांच में जुटी है।
दरअसल आज सुबह सवेरे कलियर पुलिस को सूचना मिली थी कि रोलाहेड़ी गांव के पास कुछ लोग गौ तस्करी कर रहे हैं सूचना मिलते ही कलियर पुलिस मौके पर पहुंची तो उसके होश उड़ गए । अपने को पुलिस से घिरता देखगौ तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी जिसकी जवाबी कार्रवाई में गौ तस्कर नौशाद की टांग में गोली लगी है जिसे पुलिस ने सिविल हॉस्पिटल में भर्ती किया है।फिलहाल पुलिस भी अन्य गौ तस्करों की तलाश में जुटी है। वहीं मौके पर पहुंचे एस पी देहात शेखर चंद सुयाल और सीओ रुड़की नरेंद्र पंत ने घटना की पूरी जानकारी जुटाई।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।