Jan Mudde

No.1 news portal of India

समाज कल्याण के कैंप में 175 दिव्यांगों को वितरित किए गए कृत्रिम अंग,भाजपा सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दिव्यांगों का बढ़ाया हौंसला

Spread the love

 

आरिफ नियाज़ी।

रुड़की विकास खंड कार्यालय में समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगों को कृत्रिम अंग वितरित किए गए।इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे भाजपा सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि देश और प्रदेश की भाजपा सरकार दिव्यागों को लेकर बेहद गंभीर है पहले इनको विकलांग कहा जाता था लेकिन अब उन्हें दिव्यांग के नाम से पुकारा जाता है दिव्यागों के लिए देश और प्रदेश की सरकार ने कई योजनाएं चलाईं हैं जिनका उन्हें लाभ भी मिल रहा है। दिव्यांगों की बात को अब तो अधिकारी भी बेहद गंभीरता से सुनते हैं पिछली सरकारों में दिव्यांगों की कोई सुनवाई नहीं थी। त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि दिव्यांगों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ा जा रहा है पहले उन्हें अलग थलग रखा जाता था लेकिन अब की सरकारों ने दिव्यांगों की समस्याओं को प्रमुखता से हल किया है पेंशन का लाभ भी उन्हें। मिल रहा है।आज लगभग 175 दिव्यांगों को ट्राई साइकिल के साथ साथ कृत्रिम अंग वितरित किए गए।इस मौके पर नारसन,रुड़की और भगवानपुर ब्लॉक के दिव्यांगजनो को कृत्रिम अंग प्रदान किए गए।इस मौके पर भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा, कांग्रेस विधायक ममता राकेश,ब्लॉक प्रमुख लुबना राव,ब्लॉक प्रमुखभगवानपुर करुणा कर्णवाल, बैजन्ती माला,भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ मधु सिंह, भीम सिंह,पंकज नंदा, सुशील त्यागी,पवन तोमर,धीर सिंह,बीडीओ सुमन दत्ताल,ए बी डी ओ के अलावा समाज कल्याण के तमाम अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369