आरिफ नियाज़ी।
हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण एक तरफ जगह जगह सुशासन कैंप लगाकर जहां लोगों को बड़ी राहत देने में लगा है तो वहीं भगवानपुर में बड़े पैमाने पर अवैध निर्माण जारी हैं जिनमें सबसे अधिक कमर्शियल हैं। जिन पर प्राधिकरण की टीम अभी तक भी कोई कार्रवाई नहीं कर पाई है।हैरत की बात यह है कि भगवानपुर में एक होटल के सामने हाइवे किनारे प्राधिकरण की अनुमति के बिना बड़े पैमाने पर दुकानों का निर्माण धड़ल्ले से जारी है लेकिन प्राधिकरण इस पर कोई कार्रवाई अभी तक भी नहीं कर पा रहा है।हालांकि इस बाबत प्राधिकरण के सहायक अभियंता डी एस रावत का कहना है कि दुकानों के निर्माण का मामला उनके संज्ञान में आया है जिस पर बृहस्पतिवार को सुनवाई होगी अवैध निर्माण पर प्राधिकरण नोटिस देने की कार्रवाई करता है दुकानों की शिकायत मिलने पर जांच की जाएगी।
गौरतलब है कि भगवानपुर के निर्माण हमेशा चर्चाओं में रहते हैं प्राधिकरण के अधिकारी यहां के निर्माण को लेकर बेखबर बने रहते हैं जिससे प्राधिकरण को भारी नुकसान पहुंच रहा है।वहीं अधिकारी भी बेबस नजर आ रहे हैं।हालांकि प्राधिकरण के सहायक अभियंता डी एस रावत ने सभी आरोपों से इनकार कर दिया।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।