Jan Mudde

No.1 news portal of India

राव फुरकान होंगे बसपा से ढंडेरा नगर पंचायत से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी,बसपा ने की सबसे पहले अपने प्रत्याशी की घोषणा

Spread the love

 

आरिफ नियाज़ी।

रुड़की! बहुजन समाज पार्टी ने उत्तराखंड में अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा शुरू कर दी है! पार्टी ने सबसे पहले ढंडेरा नगर पंचायत से अपना प्रत्याशी घोषित किया है! यहां पार्टी ने युवा नेता राव फुरकान को चेयरमैन प्रत्याशी घोषित किया है! राव फुरकान बसपा से शुरू से ही जुड़े रहे हैं! दोपहर में ढंडेरा स्थित कार्यालय पहुंचने पर समर्थकों ने उनका फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।

इस दौरान फुरकान समर्थकों ने आतिशबाजी कर‌, मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया! पत्रकारों से वार्ता करते हुए बसपा प्रत्याशी राव फुरकान ने कहा कि वह पार्टी की नीतियों के अनुसार कार्य करेंगे! सभी को साथ लेकर चलना और ढंडेरा का विकास उनका पहला मकसद रहेगा! उन्होंने बाबा साहेब के अपमान को लेकर भाजपा, कांग्रेस पर भी निशाना साधा! कहा कि बसपा ही दलित, पिछड़ों को साथ लेकर चल रही है।

इस अवसर पर राव फैज आलम,राव कुर्बान,राव फरमान,राव मोइन, पूरण सिंह,राव सईद,पप्पू, सईद अहमद,जाहिद अहमद,आबिद मलिक सोनू धनकर आदि लोग मौजूद रहे?

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369