Jan Mudde

No.1 news portal of India

हरिद्वार लोकसभा चुनाव के कार्यालय का कलियर विधानसभा में हुआ शुभारंभ

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

कलियर विधानसभा मे भारतीय जनता पार्टी हरिद्वार लोकसभा के चुनावी कार्यालय का शुभारंभ पुंडीर ढाबे पर किया गया। इस अवसर पर लोकसभा संयोजक जयपाल सिंह चौहान ने कहा कि लोकसभा के चुनाव का आगाज हो चुका है आने वाले चुनाव में भाजपा निश्चित जीत तय करेगी उन्होंने कहा की नरेंद्र मोदी फिर इस देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।

इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों के कारण यह चुनाव निश्चित ही भाजपा के पक्ष में जाएगा भाजपा पहले से अधिक मजबूत हुई है। कलियर विधानसभा के भाजपा के पूर्व प्रत्याशी एव भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मुनीष सैनी ने कहा कि भाजपा के पदाधिकारी और बूथ स्तर के कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में जाकर भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों का प्रसार प्रचार कर रहे हैं

इसके परिणाम स्वरुप आने वाले चुनाव में इस विधानसभा से भाजपा को बहुत भारी मतों से जीत दिलाई जाएगी, कलियर विधानसभा प्रभारी अमन त्यागी ने कहा कि भाजपा सरकार ने जो विकास कार्य किए हैं जनता उसी आधार पर एक बार फिर भाजपा के पक्ष में लोग वोट डालेंगे जबकि अन्य दलों की जमानत भी जब्त हो जाएगी,पूर्व सांसद प्रतिनिधि एव पूर्व जिला महामंत्री युवा मोर्चा हरिद्वार अजय प्रताप सैनी ने कहा अब की बार चार सौ पार का नारा लेकर भाजपा कार्यकर्ता घर घर जाकर पार्टी को जिताने का काम करेंगे।इस मौके पर

राज्यमंत्री श्यामवीर सैनी, जिला महामंत्री अरविन्द गौतम, जिला मीडिया प्रभारी पंकज नंदा, वीरेंदर सैनी, रविंद्र पनियाला, जिला मंत्री राजबाला सैनी, जिला मंत्री सतीश सैनी , मंडल अध्यक्ष आदित्य रोड, मंडल अध्यक्ष पंकज पाल,मंडल महामंत्री सुरेश सैनी, सुन्दरलाल प्रजापति जी,मंडल महामंत्री संदीप पूरी, मंडल महामंत्री पंकज सैनी, मंडल मीडिया प्रभारी सुभाष नगर आकाश छाछर,, धीर सिंह रोड , मुकेश रोड, त्रिवेश सैनी , जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा प्रतिभा चौहान, मंडल उपाध्यक्ष पदम सिंह, मंडल मंत्री पिंकी आदि एवं सैकड़ो कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369