आरिफ नियाज़ी
इनर व्हील क्लब रुड़की गरीब और बेसहारा लोगों की सेवा के लिए हमेशा आगे रहता है।क्लब द्वारा रेलवे स्टेशन पर आस पास के ज़रूरतमंदों के लिए भोजन की व्यवस्था की है जिसके चलते स्टेशन पर रह रहे लोगों को कढ़ी और चावल वितरत किए गए।
भोजन वितरण का यह प्रोजैक्ट इनर व्हील क्लब रुड़की द्वारा पिछले छः वर्षों से लगातार किया जा रहा है जिसमें हर महीने कुछ ना कुछ जरूरतमंदों को भोजन और अन्य सामान भी वितरित किया जाता है जिसका खर्च क्लब के सदस्यों द्वारा ही वहन किया जाता है। आज का वितरण क्लब की आई. एस. ओ. कामना अरोड़ा की ओर से किया गया था ।
इस अवसर पर अध्यक्ष इन्दु रावल, पी. डी. सी. शशि कीर, आई. एस. ओ. कामना अरोड़ा प्रमुख रूप से आदि उपस्थित रहे।गौरतलब है की बढ़ती सर्दी में इनर व्हील क्लब रुड़की गरीब और बेसहारा लोगों की सेवा के लिए हमेशा आगे रहता है क्लब के सदस्य गांव गांव के अलावा झुग्गी झोपड़ी वालों की भी अक्सर मदद करते नजर आते हैं।क्लब का कार्य बेहद सराहनीय है।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।