Jan Mudde

No.1 news portal of India

शाहमंसूर गांव में राशन और गर्म कपड़ों से गरीबों की मदद के लिए रोटेरियन डॉ मंजूर मैसी की टीम आई आगे, दानिश गौड का रहा विशेष सहयोग

Spread the love

आरिफ नियाज़ी*

रुड़की के शाहमंसूर गांव में प्रमुख समाजसेवी पूर्व रोटरी क्लब के गवर्नर डॉ मंजूर मैसी की ओर से गरीब और झुग्गी झोपड़ी वालों को राशन और गरम कपड़े वितरित किए गए।इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। इस मौके पर सेवंथ डे कॉलेज के डीन ऑफ स्टूडेंट ने कहा की गरीबों की सेवा करने से बढ़कर दूसरी कोई सेवा नहीं हो सकती मानव सेवा सबसे बड़ी सेवा है।

मुकेश मैसी ने कहा की जंगल का यह गांव मूलभूत सुविधाओं से पूरी तरह से वंचित है शिक्षा स्वास्थ्य से लेकर शौचालय तक की कोई सुविधा लोगों के पास नहीं है लोग खुले आसमान के नीचे जीवन यापन करने के लिए मजबूर हैं ऐसे में इनके लिए विदेश में बैठे डॉ मंजूर मैसी इन लोगों की सेवा और मदद के लिए आगे आएं हैं जो आज इनके लिए मददगार साबित होंगे।इस मौके पर प्रमुख समाजसेवी पूजा मैसी ने कहा की आज जंगल के इस गांव में पहली बार आना हुआ है जहां लोग बिना किसी सुविधा के रह रहे हैं जो बेहद गरीब हैं

उन्होंने कहा की डॉ मंजूर मैसी की यह अच्छी पहल है जिसका यहां के लोगों को खास लाभ मिलेगा।उन्होंने कहा की वह समय समय पर यहां के लोगों की मदद के लिए उनके बीच में आती रहेंगी।इस मौके पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व प्रदेश सदस्य दानिश गौड ने कहा की गरीबों की सेवा करने से उन्हें बेहद शांति मिलती है शाहमंसूर गांव उत्तराखंड का सबसे पिछड़ा हुआ क्षेत्र है जहां रहने खाने की लोगों के पास कोई सुविधा नहीं है लेकिन डॉ मंजूर मैसी ने इसका संज्ञान लिया और समय रहते इन लोगों तक राहत राशि पहुंच सकी।उन्होंने कहा की डॉ मंजूर मैसी गरीबों के दुख दर्द को बखूबी सोचते समझते हैं जिनकी सोच बहुत बड़ी है बिना किसी जाति धर्म के वह लोगों की सेवा में दिन रात लगे रहते हैं यह एक बहुत ही अच्छा प्रयास है

आगे भी इस तरह की मदद उनके द्वारा इस गांव में पहुंचती रहेगी।उन्होंने कहा की गरीबों और असहाय लोगों की मदद के लिए और सामाजिक संगठनों को आगे आते रहना चाहिए गरम कपड़े राशन और तिरपाल से लोगों को खास मदद मिलेगी।इस मौके पर कॉलेज के एकेडमिक डीन ग्लेडविन टुडु, एस डी ए इंटर कॉलेज के डॉ एस के कौशिक,सीनियर टीचर श्री एलियो ब्राइकडर,लाइब्रेरियन जसवंत मसीह,अफजाल अली,जुनैद, ताज मोहम्मद,नाजिम अल्वी, आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369