Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की लोकनिर्माण विभाग के सहायक अभियंता के साथ ठेकेदारों ने की धक्कामुक्की, मिली धमकी ,पुलिस ने किया केस दर्ज

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की लोकनिर्माण विभाग एक बार फिर चर्चाओं में आ गया है इस बार लोकनिर्माण विभाग के सहायक अभियंता एस के त्यागी के साथ विभाग के ही कुछ ठेकेदारों और उनके साथ पहुंचे कुछ अज्ञात लोगों ने धक्कामुक्की और गाली गलोच कर दी है जिससे विभाग के सभी कर्मचारियों में ठेकेदारों के प्रति बेहद गुस्सा है।फिलहाल सहायक अभियंता ने पूरे मामले की शिकायत सिविल लाइन कोतवाली पुलिस से की है पुलिस ने ठेकेदारों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दरअसल लोकनिर्माण विभाग के सहायक अभियंता एस के त्यागी ने बताया की एक दिसंबर को वह अपने कार्यालय में कुछ जरूरी कार्य में व्यस्त थे इसी दौरान गुल्लू ठेकेदार, निवासी बसेड़ी सराय लक्सर असलम ठेकेदार निवासी खंजरपुर,अरुण ठेकदार ने मामूली बात को लेकर उनके साथ गाली गलोच कर दी जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उन्होंने उनके साथ धक्कामुक्की करते हुए सरकारी दस्तावेज तक फाड़ डाले।हंगामा बढ़ने पर गुल्लू ठेकेदार ने जाते जाते चेतावनी दी की तुम्हारा इलाज कर देंगे।नोकरी करना सिखा देंगे।मैंने बहुत अधिकारियों का इलाज किया है।ठेकेदार जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।

सहायक अभियंता एस के त्यागी ने अपने सभी विभागीय अधिकारियों से शिकायत करते हुए सिविल लाइन कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।फिलहाल पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत कई गंभीर धाराओं में ठेकेदारों के खिलाफ केस दर्ज कर पूरे मामले की जांच में जुटी है।वहीं सिविल लाइन कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आर के सकलानी ने बताया की तहरीर के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369