आरिफ नियाज़ी
रुड़की में हमेशा चर्चाओं में रहने वाला ऊर्जा निगम एक बार फिर चर्चा में आ चुका है। इस बार ऊर्जा निगम के अधिकारियों से खानपुर विधायक उमेश कुमार के बेहद नजदीकी और पूर्व प्रधान बुक्कनपुर बेहद नाराज हैं उन्होंने ऊर्जा निगम के अधिकारियों पर किसानों को गुमराह करने और उन्हें। समय पर ट्रांसफार्मर उपलब्ध ना कराने का गंभीर आरोप लगाया है इतना ही नहीं उन्होंने ऊर्जा निगम के अधिकारियों को देख लेने की धमकी तक दे डाली है।
पूर्व प्रधान तबरेज का आरोप है की ऊर्जा निगम में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार व्याप्त है बड़े अधिकारियों की सांठ गांठ के चलते छोटे अधिकारी गांव की जनता और किसानों का लगातार शोषण कर रहे हैं किसानों की कोई सुनवाई नहीं होती तीन से चार महीने तक उनके ट्रांसफार्मर तक नहीं बदले जाते जिससे उन्हें बिजली नहीं मिल पाती ।उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा की अगर जल्द ही ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने अपनी कार्यप्रणाली ना बदली तो ग्रामीण ऊर्जा निगम का घेराव करेंगे ।उन्होंने कहा की ऊर्जा निगम के अधिकारी अंजाम भुगतने को तैयार रहें।किसानों में विभाग के खिलाफ आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है ऐसा ना हो की विभागीय अधिकारियों को जवाब देना मुश्किल हो जाए।
गौरतलब है की ऊर्जा निगम की लापरवाही का खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है आज भी दर्जनों गांव ऐसे हैं जहां ऊर्जा निगम समय पर ट्रांसफार्मर तक नहीं भेज पाया है।अब विधायक उमेश कुमार के बेहद नजदीकी समर्थक पूर्व प्रधान की घोषणा से ऊर्जा निगम में हड़कंप मच गया है।अब देखना है की ऊर्जा निगम कब तक ग्रामीणों की समस्या का समाधान कर पाता है।





More Stories
होली के रंग में सराबोर हुआ प्रेस क्लब महानगर रुड़की (रजि.), फूलों की होली और भाईचारे का दिया संदेश
देहरादून से हरिद्वार की ओर जा रही तेज़ रफ़्तार एक कार हाइवे पर पलटी, तीन घायल
इज़ईराल और ईरान युद्ध पर नगर निगम के पूर्व पार्षद संजीव शर्मा की भारत को सलाह