आरिफ नियाज़ी
हरिद्वार गंगा स्नान के लिए जा रहे कार सवार चार लोग सड़क हादसे का शिकार हो गए जिनमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति घायल बताया जा रहा है।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्तको के तीनों शवों को पोस्टमार्टम पर भेज दिया है जबकि एक व्यक्ति को निजी हॉस्पिटल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
दरअसल गाजियाबाद निवासी चार लोग अपनी वैगनआर कार से हरिद्वार स्नान के लिए सुबह सवेरे अपनी कार से निकले थे जैसे ही उनकी तेज़ रफ्तार कार पंतजली हाइवे के पास पहुंची तो डीवाईडर से टकरा गई जिसमें सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ है।
फिलहाल पुलिस मर्तकों की शिनाख्त करने में जुटी है तीनों शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम पर भेज दिया है।पुलिस सभी के परिजनों की तलाश में जुटी है।बहादराबाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।





More Stories
कलियर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का समापन,एक हज़ार से अधिक मरीज़ों ने उठाया लाभ।
भारतीय समाज कल्याण सेवा समिति द्वारा संचालित प्रज्ञा हॉस्पिटल ने जनसेवा में स्थापित किया नया कीर्तिमान।
प्रज्ञा हॉस्पिटल, झबरेड़ा में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने किया शुभारम्भ,सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ।