Jan Mudde

No.1 news portal of India

उत्तराखंड वक्फ बोर्ड की बैठक कल, लिए जाएंगे महत्वपूर्ण निर्णय,हाजी सरवत करीम अंसारी की नहीं हो सकेगी भरपाई

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

उत्तराखंड वक्फ बोर्ड की कल सोमवार को होने वाली बोर्ड बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने की संभावना है यह बोर्ड बैठक वक्फ बोर्ड द्वारा मॉडर्न अरबी मदरसों को हाईटैक बनाने के मकसद के लिए भी महत्त्वपूर्ण मानी जा रही है।बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स के मुताबिक बोर्ड बैठक का सबसे बड़ा उद्देश्य अरबी मदरसों को मॉडर्न मदरसों के रूप में स्थापित करना है

सबसे पहले प्रदेश के चार अरबी मदरसों को इस योजना में शामिल किया गया है।जिसमें रुड़की का रहमानिया अरबी मदरसा भी शामिल है।मॉडर्न मदरसे बनते ही मदरसे के बच्चों को एनसीईआर टी का कोर्स पढ़ने का मौका भी मिल सकेगा। अगर सब कुछ ठीक ठाक रहा और बोर्ड की मुहिम रंग लाई तो सबसे पहले इन मदरसों को मॉडर्न बनाकर वक्फ बोर्ड एक नई नजीर पेश करेगा जिसके बाद अरबी मदरसों के बच्चे दीनी तालीम के साथ साथ आधुनिक शिक्षा भी आसानी से हासिल कर सकेंगे।

वहीं वक्फ बोर्ड की इस मुहिम का अरबी मदरसों ने भी स्वागत किया है इतना ही नहीं बच्चों के अभिभावक भी इस योजना से बेहद खुश नजर आ रहे हैं।वहीं कल होने वाली बोर्ड बैठक में प्रदेश की कुछ वक्फ कमेटियों पर विस्तार से चर्चा होने की आशंका भी है तो वहीं वक्फ की भूमि पर हुए अवैध कब्जों को लेकर भी बोर्ड बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं लेकिन इस बार बोर्ड बैठक में अपनी बात को बोर्ड बैठक में प्रमुखता से रखने वाले मंगलौर से बसपा विधायक और वक्फ बोर्ड सदस्य हाजी सरवत करीम अंसारी इस बोर्ड बैठक में नहीं होंगे जिनकी कमी इस बैठक में दिखाई देगी।

बोर्ड बैठक को लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। बोर्ड कर्मचारी भी सुबह सवेरे कार्यालय पहुंचकर बैठक की तैयारियों में जुटेंगे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369