आरिफ नियाज़ी
उत्तराखंड आम आदमी पार्टी के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष एव वरिष्ठ नेता प्रेम सिंह ने भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोला है। प्रेम सिंह ने एक खास मुलाकात के दौरान कहा की दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी बौखला गईं है और आम आदमी पार्टी को नुकसान पहुंचाना चाहती है।

उन्होंने कहा की आम आदमी पार्टी के वफादार और समर्पित नेताओं और कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार जेल में भेजने का काम कर रही है प्रेम सिंह ने एक खास मुलाकात के दौरान कहा कि 10 साल के अंतराल में आम आदमी पार्टी एक राष्ट्रीय पार्टी बन चुकी है जो भारतीय जनता पार्टी बर्दाश्त नहीं कर पा रही है । इतना ही नहीं भारतीय जनता पार्टी की सरकार आम आदमी पार्टी के नेताओं और विधायकों को भाजपा में लाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रही है यहां तक की पार्टी कार्यकर्ताओं को लालच भी दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के स्टार प्रचारक ठाकुर संजय सिंह , रविंद्र जैन और सिसोदिया जी को भाजपा सरकार जेल भेजने का काम कर रही है जबकि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली को विकास के एक मॉडल के रूप में स्थापित किया है। प्रेम सिंह ने कहा की दिल्ली का विकास आम आदमी पार्टी की सरकार ने किया है। स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में पार्टी ने नए आयाम स्थापित किए हैं।आज आम आदमी पार्टी लगातार मजबूत हो रही है जिससे भाजपा बौखला कर पार्टी के नेताओं को टारगेट बना रही है।





More Stories
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।
जिला योजना समिति सदस्य नाजिम त्यागी का कलियर में जोरदार स्वागत, ढोल-नगाड़ों के साथ समर्थकों ने मनाई खुशी।
सीबीआरआई, रुड़की में सीएसआईआर का 85वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।