आरिफ नियाज़ी
हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण की टीम अवैध निर्माण को लेकर बेहद गंभीर बनी हुई है जिसके चलते विभागीय अधिकारी अवैध निर्माण पर सख्त कार्यवाही कर रहे हैं प्राधिकरण के सयुंक्त सचिव के निर्देशों के क्रम में दिल्ली रोड मंगलोर क्षेत्र में चार स्थानों पर अनाधिकृत प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया। इस दौरान प्राधिकरण के सहायक अभियंता डीएस रावत ने बताया की
ध्वस्तीकरण कार्यवाही प्लाटिंग का मानचित्र स्वीकृत ना किए जाने एवं वाद को लंबित रखे जाने के कारण अमल में लायी गई है। यह अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा की ऐसी कालोनियों को लेकर जनता को भी जागरूक होना पड़ेगा। तहसील प्रशासन और प्राधिकरण की टीम की कार्यवाही से कालोनी स्वामियों में दिनभर हड़कंप मचा रहा।
इस मौके पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिनव शाह, तहसील प्रशासन,प्राधिकरण के साथ साथ पुलिस टीम भी मंगलौर में मौजूद रहे ।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला