आरिफ नियाज़ी
उत्तराखंड में किसानों को आपदा से हुए भारी नुकसान के बाद अब राष्ट्रीय लोकदल भी किसानों के समर्थन में सड़कों पर उतरेगा। रुड़की पहुंचे राष्ट्रीय लोकदल के उत्तराखंड प्रभारी चौधरी नीरपाल सिंह ने कहा की प्रदेश की धामी सरकार किसानों को उनकी फसलों का उचित मुआवजा नहीं दे रही है जिससे किसान बेहद गुस्से में हैं उन्होंने कहा की किसान आज सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने के लिए मजबूर हो रहा है लेकिन सरकार को इसकी जरा भी कोई चिंता नहीं है।
चौधरी नीरपाल सिंह ने पार्टी कार्यालय पर एक खास मुलाकात के दौरान कहा की राष्ट्रीय लोकदल जल्द ही सड़कों पर उतरकर सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन करेगा जिसमें बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहेंगे। चौधरी नीरपाल सिंह ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा की अभी राष्ट्रीय लोकदल अपने संगठन को मजबूत करने में जुटा है जल्द ही संगठन का विस्तार किया जाएगा।उन्होंने कहा की राष्ट्रीय लोकदल उत्तराखंड में भी लोकसभा चुनाव बड़ी मजबूती के साथ लड़ेगा
जिसके लिए अभी से तैयारी शुरू हो चुकी है उन्होंने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से एक जुट होकर पार्टी को मजबूत करने और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के संदेश को गांव गांव और घर घर तक पहुंचाने का आह्वान भी किया।इस दौरान उन्होंने कहा की जल्द ही वह पार्टी के सैंकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ रुड़की ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को एक ज्ञापन सौंपेंगे जिसमें किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से रखा जाएगा।
उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग करते हुए कहा की वह किसानों का मुआवजा के नाम पर मजाक ना उड़ाते हुए उन्हें फसलों के नुकसान का पूरा मुआवजा देने का काम करे ताकि किसान को कुछ राहत मिल सके।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला