आरिफ नियाज़ी
नारसन ब्लॉक में पहुंचे हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक, राज्य सभा सांसद कल्पना सैनी और जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत हुआ। ब्लॉक में आयोजित बहु उद्देशीय दिव्यांग शिविर में पहुंचे रमेश पोखरियाल निशंक ने जहां दिव्यांग जनों को मोटराइज्ड ट्राई साईकिल के साथ दिव्यांगो को उपकरण वितरित किए तो वहीं उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए करोड़ों की योजनाओं के उदघाटन और शिलान्यास भी किए।
इस दौरान ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि और वरिष्ठ भाजपा नेता कविंद्र चौधरी ने ब्लॉक में आयोजित कार्यक्रम में सभी नेताओं का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर जहां बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और विभागों के अधिकारी पहुंचे थे वहीं क्षेत्र के लोगों की भी काफी भीड़ रही।इस दौरान सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा की आज प्रधानमंत्री मोदी जी का देश ही नहीं विदेशों में भी डंका बज रहा है विदेशों में लोग अब मोदी जी की ताकत को समझ चुके हैं
उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री ने देश के गरीब और असहाय लोगों को आर्थिक रूप से मजबूत करने का काम किया है सभी योजनाओं का लाभ आम आदमी को मिल रहा है उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री आवास योजनाओं से लेकर पेंशन और दिव्यांग लोगों तक सभी योजनाएं पहुंच रही हैं यही कारण है की आज देश की जनता का रुझान भाजपा के प्रति बढ़ा है ।उन्होंने कहा की उत्तराखंड सरकार हो या केंद्र सरकार सभी का उद्देश्य गांव गांव और पिछड़े क्षेत्रों का विकास करना है। उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री मोदी इस देश का विकास करने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रहे हैं देश के अंतिम व्यक्ति तक योजनाएं पहुंचे इसके लिए लगातार प्रयास जारी हैं
अब भारत में कोई भी गरीब नहीं रहेगा सभी को रोजगार और सभी के परिवार खुशहाल रहें यही भाजपा सरकारों का मकसद है।इस मौके पर सभी विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।वहीं भाजपा नेता कविंद्र चौधरी ने सभी का आभार जताते हुए कहा की आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है जिसमें सबसे अधिक जनप्रतिनिधि है भाजपा ही इस देश को नए आयाम दे सकती है।इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने कहा की सरकार ने जो योजनाएं चलाई हैं उनका लाभ सभी को मिल रहा है विभागीय अधिकारियों को भी योजनाओं को जन जन तक पहुंचना होगा।
उन्होंने कहा की नरेंद्र मोदी आम आदमी की समस्याओं को बखूबी जानते हैं जिनका वह समाधान भी कर रहे हैं। इस मौके पर झबरेड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष चौधरी मानवेंद्र सिंह ने कहा की बहुत कम समय में झबरेड़ा कस्बे ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं जल भराव से कस्बे को पूरी तरह से मुक्ति मिल चुकी है शीला खाला बनकर तैयार हो चुका है जिससे लोगों को जलभराव से निजात मिल चुकी है।उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री आवास योजना का कस्बे के लोगों को बड़े पैमाने पर लाभ मिला है अभी तक लगभग 30 करोड़ के आवास स्वीकृत हो चुके हैं।आगे भी कस्बे के विकास में सरकार का पूरा सहयोग मिल रहा है।
इस मौके पर राज्य सभा सांसद कल्पना सैनी,भाजपा जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति, ब्लॉक प्रमुख श्रीमती कोमल चौधरी,ब्लॉक प्रमुख रुड़की लुबना राव,राव काले खां,लक्सर ब्लॉक प्रमुख डॉ हर्ष कुमार, ब्लॉक प्रमुख खानपुर मनीष चौधरी,गन्ना समिति के चेयरमैन सुशील राठी,चेयरमैन मंगलौर कृषि मंडी समिति मधु सिंह,भाजपा के वरिष्ठ नेता विकास चौधरी, भाजपा नेता अनीस अहमद गोड,सुशील चौधरी,भाजपा मंडल अध्यक्ष राजीव राणा,विकास मित्तल,सुदेश चौधरी,संजय कश्यप,राजदीप सिंह और जिले के सभी प्रशासनिक अधिकारी मौजूद मौजूद रहे ।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला