आरिफ नियाज़ी
रुड़की के बेलडा ग्राम प्रधान सचिन कुमार एव मेहवड खुर्द जिला पंचायत सीट से उनकी साली जिला पंचायत सदस्य सपना चौधरी समेत लगभग दस लोगों के खिलाफ सी जे एम कोर्ट के आदेश पर सिविल लाइन कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज किया है। सचिन और उनकी साली सपना चौधरी पर पंचायत
चुनाव के दौरान फर्जी दस्तावेज तैयार कर नामांकन पत्रों में तथ्य छुपाकर अधिकारियों को भ्रमित करने का गंभीर आरोप लगा है।
रुड़की निवासी अधिवक्ता संजीव वर्मा ने अपने कार्यालय पर एक पत्रकार वार्ता में जानकारी देते हुए बताया की सचिन कुमार ने बड़ा फर्जीवाड़ा किया है चुनाव के दौरान नामांकन में झूठे तथ्य पेश किए इतना ही नहीं उनकी साली सपना चौधरी ने भी अपने नामांकन में बेलड़ा गांव के दस्तावेज लगाए थे जिसमें जो राशन कार्ड लगा है वह आज तक भी ओनलाइन दर्ज नहीं है कुछ प्रमाण पत्र आनन फानन में फर्जी तरीके से तैयार किए गए जिसमें कुछ कर्मचारी भी शामिल रहे हैं फर्जी मूल निवास प्रमाण पत्र लगाया गया।
एडवोकेट संजीव वर्मा ने बताया की सचिन कुमार ने भी तथ्यों को छिपाकर झूठे शपथपत्र देकर अधिकारियों को गुमराह किया सचिन ने चुनाव जीतने के बाद कुछ अधिकारियों और कर्मचारियों को गुमराह करते हुए बड़े पैमाने पर गबन किया जिसकी जांच 4अप्रैल 2022 को पूरी हुई इस जांच में मस्टरौल में मजदूरों की संख्या अधिक दर्शाई गई थी जिसके चलते ग्राम प्रधान को 25844 की धनराशि सरकारी कोष में जमा करानी पड़ी थी जबकि उन पर लगा एक एक हजार रुपए का जुर्माना आज तक भी जमा नहीं कराया गया है।
संजीव वर्मा एडवोकेट ने बताया की सचिन कुमार ने अपना और अपनी साली का नामांकन फर्जी तरीके से कराया था जिसकी उन्हें सजा मिलनी चाहिए साथ ही जनता के सामने जब सच आएगा तो इनकी हकीकत से जनता भी रूबरू हो सकेगी। संजीव वर्मा ने बताया की सचिन चौधरी बेहद शातिर किस्म का व्यक्ति है जो अपना काम निकलवाने के लिए तमाम तरह के हथकंडे अपना सकता है।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला