Jan Mudde

No.1 news portal of India

मंगलौर पालिका अध्यक्ष हो सकते हैं बर्खास्त,शासन के पत्र में छिपे हैं सभी राज़

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

मंगलौर नगर पालिका चेयरमैन दिलशाद अहमद की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रहीं हैं निर्माण कार्यों की जांच के बाद से ही पालिका की व्यवस्था बेहद खराब है।अब देहरादून शासन से एक पत्र आया है जिसमें चेयरमैन दिलशाद अहमद के लिए मुश्किल खड़ी हो सकती है।कस्बे में चेयरमैन को लेकर चर्चा तेज हो चुकी है। घर हो या चाय की दुकान सभी की नजर अब इस पत्र पर लगी है ।कुछ लोगों का कहना है की चेयरमैन के अधिकार सीज हो सकते हैं।

दरअसल देहरादून शासन से आए एक पत्र ने चेयरमैन की मुश्किल बढ़ा दी है हालांकि अभी तक इस पत्र को अध्यक्ष ने प्राप्त नहीं किया है लेकिन शासन से इस खास पत्र के आने की जैसे ही कुछ लोगों को भनक लगी तो हर कोई कस्बा वासी यही जानने में जुट गए की कहीं अध्यक्ष के अधिकार तो सीज नहीं हो गए या शासन ने अध्यक्ष को बर्खास्त तो नहीं कर दिया अब इस बात का खुलासा तभी होगा जब इस पत्र को अध्यक्ष महोदय खोलेंगे।

गौरतलब है की मंगलौर नगर पालिका में निर्माण को लेकर बड़े पैमाने पर अनियमितताएं सामने आईं थीं जिनकी जांच शासन में लंबित है उसी के चलते नगर पालिका के भुगतान आदि पर आज तक रोक लगी है अब ऐसे में चेयरमैन दिलशाद अहमद के नाम से शासन से भेजे गए पत्र ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं ।बताया जा रहा है की अभी तक इस पत्र को अभी तक चेयरमैन दिलशाद अहमद ने प्राप्त नहीं किया है। उधर इस पत्र की बाबत जब पालिका अध्यक्ष से फोन पर संपर्क किया गया तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369