आरिफ नियाज़ी
रुड़की में जल संस्थान के अधिकारी अपनी ड्यूटी को लेकर कितने गंभीर हैं इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है की मोहल्ला सत्ती-सोत इंदिरा पार्क में स्थित पानी की टंकी लीकेज हो रही है।जिससे पिछले एक सप्ताह में हजारों लीटर पानी सड़कों और नालियों में बह चुका है।लेकिन विभागीय अधिकारी पूरी तरह से लापरवाह बने हुए हैं बार बार सूचना देने के बावजूद भी आज तक कोई नहीं पहुंचा है।
एक तरफ जहां जल संस्थान जल बचाओ के नारे और स्लोगन देकर लोगों को जागरूक करने का काम करता है तो वहीं जल संस्थान के अधिकारियों की लापरवाही का आलम यह है की किसी ने मौके पर पहुंचना भी मुनासिब नहीं समझा।हजारों लीटर पानी सड़कों नालियों में बहने की सूचना सूचना युवा कांग्रेसी नेता मोहम्मद मुबशीर द्वारा भी कई दिन पहले जल संस्थान को दी गई थी। लेकिन आज तक पानी की समस्या का समाधान नहीं हो सका।सिर्फ आश्वासन दिया जा रहा है। इस पानी की कीमत उन लोगों से पूछो जो बूंद बूंद के लिए तरस रहे हैं। मुबशिर ने बताया की कहा जाता है की जल ही जीवन है लेकिन वही जल आज नालियों में बह रहा है।
कई दिनों से क्षेत्र वासियों ने परेशान होकर मोहम्मद मुबशीर एडवोकेट के नेतृत्व में एकत्रित होकर जल संस्थान के विरुद्ध इंदिरा पार्क में प्रदर्शन किया।उन्होंने चेतावनी दी की अगर जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो सभी क्षेत्रवासी इकट्ठा होकर जल संस्थान कार्यालय का घेराव करने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
जिसकी जिम्मेदार जल संस्थान की होगी।
इस मौके पर इंजीनियर मोहम्मद मुबशशीर एडवोकेट के स्थानीय निवासी मोहम्मद मेहताब, हाजी मोहम्मद याकूब, मुजीबुर रहमान, हबीब अहमद, नफीस सैफी, मोहम्मद अकबर, फुरकान अहमद,गुड्डू, नसीम पान वाले, फैजान, आरशान अली, मोहम्मद समद, जुनैद मिर्जा, मास अहमद, फ़राज़, नजीर अहमद, मुजीब खान, महबूब, आरिफ खान ,सुहेल, रजाक मिर्जा, वसीम मिर्जा, ने रिहान खान, मोहम्मद दानिश, अजमल आदि उपस्थित रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला