आरिफ नियाज़ी
झबरेड़ा में मामूली बात पर जिम से लौट रहे युवक पर कुछ दबंगों ने धारदार हथियार से हमला किया है जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई हंगामा बढ़ने से मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई जिससे भीड़ देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची 108एंबुलेंस की मदद से घायल युवक को रुड़की के सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार चल रहा है।
दरअसल झबरेड़ा के मोहल्ला बंजारन निवासी हर्ष नायक पुत्र मनोज नायक का आरोप है की मंगलवार की सुबह कस्बे के जिम में उनकी डम्बल को लेकर कुछ लोगों से कहासुनी और तनतानी हो गई थी जिसका उसी दिन जिम संचालक ने दोनो पक्षों में समझौता भी करा दिया था लेकिन आज सुबह जैसे ही वह जिम से वापस लौट रहा था तो कुछ युवकों ने जिनमे विजित पुत्र लोमिस,निवासी चौंदाहेड़ी,ऋतिक पुत्र अमित,तुषार पुत्र सनोज,और कुछ अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से हमला बोल दिया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हुआ है।
उन्होंने कहा की उन्होंने सभी के खिलाफ झबरेड़ा पुलिस को तहरीर दी है।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला