Jan Mudde

No.1 news portal of India

मंगलौर में कृष्णा जन्मष्ठमी की रही बड़ी धूम, भावना पांडेय रहीं मुख्य अतिथि

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

मंगलौर में कृष्णा जन्मष्ठमी की बड़ी धूम रही हरिद्वार से कौशिक आर्ट ग्रुप की प्रस्तुति बेहद शानदार रही जिसमें शानदार भजनों पर श्रद्धालु झूमते नज़र आए।इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि पहुंची जे सी पी की नेता भावना पांडेय ने भाजपा वालों पर जमकर भड़ास निकाली उन्होंने कहा की वह सर्वधरम का सम्मान करती हैं आज के भव्य कार्यक्रम से मंगलौर की जनता में भी भारी उत्साह है।

उन्होंने कहा की मंगलौर का आज तक कोई विकास नहीं हो पाया सबसे बड़ी हैरत की बात यह है की मंगलौर में आज तक शमशान घाट तक नहीं है जिसका खामियाजा यहां के लोगों को भुगतना पड़ रहा है तंग गलियां हैं सड़कें टूटी हैं साफ सफाई कुछ नहीं है अगर उन्हें मौका मिला तो इस क्षेत्र की तस्वीर बदलने का काम करेंगी।

उन्होंने कहा की उनका मंगलौर की जनता से पुराना नाता रहा है मंगलौर की अवाम को वह भली भांति जानती हैं अगर यहां की जनता ने निर्णय ले लिया तो वह अवश्य ही हरिद्वार लोकसभा में जीत का परचम लहराएंगी।उन्होंने कहा की आज वह धार्मिक कार्यक्रम में पहुंची हैं जो काफी अच्छा हुआ है वहीं
कृष्ण लीला कमेटी मंगलौर अध्यक्ष विनोद कुमार सचदेवा ने बताया यह 57 वा कार्यक्रम है जो आगे भी इसी तरह से चलता रहेगा।उन्होंने कार्यक्रम के मंच से सभी लोगों से भावना पांडेय को समर्थन करने की अपील की।इस मौके पर सचिव भूषण पाल,महाप्रंधक सोमनाथ वर्मा, कोषाध्यक्ष संजू, सोनू, रामकुमार उपाध्याय, विकास शर्मा एडवोकेट,अंशुल सिंगल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे ।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369