Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की के सबसे बड़े सिविल हॉस्पिटल के महिला वार्ड में भोजन में कीड़े आने से मचा हड़कंप,सी एमएस ने किया जवाब तलब

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

उत्तराखंड सरकार प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर करने के भले ही लाख दावे करें लेकिन रुड़की के सिविल अस्पताल में यह सभी दावे पूरी तरह से खोखले साबित हो रहे हैं ताजा मामला सरकारी अस्पताल के महिला वार्ड का है जहां कैंटीन के भोजन में कीड़े मिलने से हंगामा खड़ा हो गया हंगामा इतना बढ़ा की मौके पर अस्पताल प्रबंधन को भी पहुंचना पड़ा।हालांकि जिस महिला के सामने भोजन में कीड़े आए उसके परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा काटा।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे अस्पताल प्रबंधन ने कैंटीन संचालक को चेतावनी देते हुए उससे जवाब तलब किया है फिलहाल मामला सामने आने से अस्पताल पर प्रबंधन में हड़कंप मचा हुआ है।

दरअसल रुड़की के सबसे बड़े सिविल अस्पताल के महिला वार्ड है जहां दर्जनों महिलाएं प्रसूति के लिए भर्ती हैं जहां अस्पताल की कैंटीन द्वारा भोजन उपलब्ध कराया जाता है इसी बीच जब कैंटीन स्टाफ भोजन लेकर महिला वार्ड में पहुंचा तो उसके सामने भोजन में कीड़े आने से हड़कंप मच गया।

कुछ लोगों ने इसकी वीडियो भी बनाई है जो सोशल मिडिया पर जमकर वायरल हो रही है। मामला सामने आने से अस्पताल प्रबंधन में भी हड़कंप मचा हुआ है। आनन फानन में असप्ताल प्रबंधन ने कैंटीन स्वामी को चेतावनी देते हुए उससे जवाब तलब किया है। वहीं परिजनों का आरोप है कि असप्ताल की कैन्टीन स्वामी भोजन में लापरवाही बरत रहा है जिसके चलते अस्पताल में भर्ती मरीजों को खराब भोजन परोसा जा रहा है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369