आरिफ नियाज़ी
रुड़की का रहमानिया अरबी मदरसा जल्द ही हाईटेक नज़र आएगा जिसमें उर्दू अरबी के साथ साथ इंग्लिश,गणित और साइंस जैसे विषयों को भी प्रमुखता से पढ़ाया जाएगा। इसके लिए उत्तराखंड वक्फ बोर्ड ने कवायद तेज़ कर दी है।इतना ही नहीं रहमानिया अरबी मदरसे की वक्फ का प्रशासक बनाए जाने के बाद हाजी मुस्तकीम ने मदरसे में पहुंचकर पदभार ग्रहण करते हुए कहा की रहमानिया मदरसा जल्द ही मॉडर्न मदरसे के रूप में नज़र आएगा जहां पर आधुनिक तालीम भी दी जाएगी।
नवनियुक्त प्रशासक हाजी मुस्तकीम ने उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स का भी आभार जताते हुए कहा की उन्होंने जो जिम्मेदारी उन्हे सौंपी है उस पर वह खरे उतरेंगे और अपना कार्य बड़ी मेहनत और ईमानदारी के साथ करेंगे।हाजी मुस्तकीम ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा की मदरसा शिक्षकों को बेहद कम वेतन मिलता है जिसे और बढ़ाए जाने की आवश्यकता है जल्द ही इस पर निर्णय लिया जाएगा।उन्होंने कहा की अरबी मदरसे में साफ सफ़ाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा छात्रों को बेहतर से बेहतर तालीम दी जाए इसके लिए भरपूर कोशिश रहेगी।
गौरतलब है की बृहस्पतिवार को हाजी मुस्तकीम ने रहमानिया मदरसा वक्फ के प्रशासक की जिम्मेदारी संभाली थी जहां उन्होंने कहा था की अब जल्द ही अरबी मदरसे के छात्रों में एक हाथ में कुरान और दूसरे में लैपटॉप नजर आएगा। मदरसे में स्वास्थ्य सेवाएं, लैब और कंप्यूटर के साथ साथ जल्द ही आधुनिक शिक्षा पर भी ध्यान दिलाया जाएगा। हाजी मुस्तकीम ने कहा की दीनी इदारों में दीनी शिक्षा के साथ साथ आधुनिक और रोजगार परक शिक्षा का होना भी बेहद जरूरी है उन्होंने कहा की जो भी मदरसा हित में होगा उस पर निर्णय लिए जाएंगे सभी के सहयोग से अरबी मदरसे को एक बेहतर मदरसा बनाया जाएगा ताकि रुड़की में ही नहीं बल्कि पूरे उत्तराखंड में इसकी आइकन नज़ीर पेश हो सके।
गौरतलब है की उत्तराखंड वक्फ बोर्ड ने कुछ वक्फ की कमेटियां ना बनाकर उनमें प्रशासक नियुक्त किए हैं। हालांकि वक्फ बोर्ड अध्यक्ष ने भी इन वक्फ में भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ताओं को सम्मान देने की कोशिश की है जिनमें देहरादून पलटन बाजार जामा मस्जिद का गुलफाम शेख और रहमानिया अरबी मदरसे की जिम्मेदारी हाजी मुस्तकीम को दी है। दोनों ने शादाब शम्स और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है। एक खास मुलाकात के दौरान हाजी मुस्तकीम ने कहा की वह अपने कार्य को बेहद ईमानदारी के साथ करेंगे।अरबी मदरसे में पहुंचे हाजी मुस्तकीम ने कहा की मदरसे में साफ सफाई पर विशेष ध्यान रहेगा।
लंगरखाने की व्यवस्था में और सुधार किया जाएगा। उन्होंने कहा की जो लंबे समय से मदरसा शिक्षक अपनी सेवाएं दे रहे हैं ऐसे शिक्षकों के वेतन में भी वृद्धि की जाएगी। हाजी मुस्तकीम ने कहा की वक्फ बोर्ड अध्यक्ष शादाब शम्स ने उन्हें जो सम्मान दिया है वह उसे कभी भुला नहीं पाएंगे। इस मौके पर हाजी मुस्तकीम का स्वागत करने वालों में मुफ्ती सलीम,रहमानिया अरबी मदरसे के प्रबंधक मौलाना अरशद ,मौलाना अज़हर कासमी, जाकिर त्यागी, आकिल,शमीम,अरशद ठेकेदार,वसीम,आकिल,सादिक, इबादुर्ररहमान, कमरेज,जावेद,और मोहतशीम आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला