Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की तहसील प्रशासन की टीम और पूर्ति विभाग को एफसीआई गोदाम पर मिली बड़े पैमाने पर खामियां, गेहूं के 43बोरे मिले गायब,हो सकती है बड़ी कार्यवाही

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की का एफ सी आई का गोदाम इस समय बेहद चर्चा में है तीन दिन पूर्व एक राशन डीलर और उसके समर्थकों के हंगामे के बाद गोदाम पर तैनात मार्केटिंग इंस्पैक्टर की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रहीं हैं हालांकि दोनों पक्षों में शाम होते ही समझौता भी हो चुका था लेकिन उसके बावजूद भी रुड़की का राशन गोदाम की अब बारीकी से जांच शुरू हो चुकी है।डिप्टी आर एम ओ के निरीक्षण के बाद ज्वाइंट मजिस्ट्रेट और खाद्य पूर्ति विभाग की टीम ने राशन के गोदाम पर पहुंचकर कई घंटे तक बारीकी से निरीक्षण किया।

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट की जांच से गोदाम पर तैनात सभी स्टाफ में दिनभर हड़कंप मचा रहा। इस दौरान जांच में बड़े पैमाने पर खामियां मिली हैं जहां चावल के 51बोरे अधिक मिले वहीं जांच में गेहूं के 43बोरे कम पाए जाने से एफ सी आई गोदाम पर हड़कंप मच गया।अब विभागीय टीम पूरे राशन की जांच करेगी।

दरअसल रुड़की ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिनव शाह एफसीआई गोदाम पर पहुंचे जहां उन्होंने गोदाम की व्यवस्थाओं के सुधार को लेकर सभी स्टाफ को सख्त हिदायत भी दी। अभिनव शाह ने गोदाम पर खाद्यान्न संबंधी दस्तावेज और मौके पर मौजूद स्टॉक की जानकारी भी ली। इस दौरान उन्होंने बताया कि छापेमारी कार्रवाई के क्रम में आज उनके द्वारा एफसीआई गोदाम रुड़की का भी औचक निरीक्षण किया गया था । साथ ही यहां के स्टॉक रजिस्टरव गोदाम में मौजूद स्टॉक की जांच कराई जा रही है।

उन्होंने बताया कि यदि कोई खामियां मिलती है, तो संबंधित अधिकारी का जवाब तलब किया जाएगा। साथ ही बताया कि उनका निरीक्षण लगातार जारी रहेगा। साथ ही बताया कि 2 दिन पूर्व राशन डीलरों द्वारा जो हंगामा किया गया था, उसके दृष्टिगत भी जांच कराई जाएगी। यदि इसमें महिला अधिकारी की लापरवाही या संलिप्त पाई जाती है तो उनके खिलाफ भी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। रुड़की एफसीआई गोदाम के औचक निरीक्षण से अधिकारियों में हड़कंप मचा रहा।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369