Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की पहुंची भावना पांडेय ने पत्रकारों के सभी सवालों का बड़ी बेबाकी के साथ दिया जवाब,मौका मिला तो बदलेंगी हरिद्वार की तस्वीर

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की पहुंची जनता कैबिनेट पार्टी की नेता भावना पांडेय ने अपने कार्यालय पर मीडिया कर्मियों के सवालों के जवाब बड़ी बेबाकी के साथ दिए।इस दौरान भावना पांडेय ने कहा की उन्होंने हरिद्वार से लोकसभा चुनाव की पूरी तैयारी कर ली है हरिद्वार जिले के गांव गांव के लोगों का उन्हे भारी समर्थन मिल रहा है महिलाओं और युवाओं में भी इस बार भारी उत्साह है।भावना पांडेय ने कहा की कांग्रेस और भाजपा दोनों एक ही सिक्के के दो पहलू हैं जो जनता को झूठ बोलकर धोखा देने का काम करते हैं। उन्होंने कहा की वह जल्द ही सरकार की अनुमति मिलते ही सिडकुल लाने जा रहीं हैं

ताकि हरिद्वार के युवाओं को बड़े पैमाने पर रोजगार मिल सके।भावना पांडेय ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा की हरिद्वार लोकसभा सीट से आज तक जो भी सांसद रहे उन्होंने कभी भी कोई विकास नहीं किया जिसका खामियाजा यहां की जनता को भुगतना पड़ रहा है अगर उन्हें जनता ने एक मौका दिया तो इस क्षेत्र की तस्वीर बदलने का काम करेंगी।भावना पांडेय ने कहा की भाजपा सांसद रमेश पोखरियाल निशंक सिडकुल मामले में झूठ बोलते हैं उन्हें सबसे पहले सिडकुल लाने की पूरी जानकारी होनी चाहिए।

उन्होंने कहा की कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत को हो सकता है इस बार पार्टी टिकट ना दे और उन्हें यूपी का प्रभारी बना दिया जाए।भावना पांडेय ने कहा की वह गांव गांव जाकर लोगों से मिल रहीं हैं लोगों की राय भी जान रहीं हैं आने वाला समय उनका है सब कुछ ठीक रहेगा। उन्होंने बड़ी बेबाकी के साथ कहा की किसी भी पार्टी का कोई भी दिग्गज उनके सामने नहीं टिक पाएगा।हरिद्वार की जनता ने इस बार भावना पांडेय को अपना मान चुकी है जिसके चलते उनकी बड़ी अंतर से जीत होगी।उन्होंने कहा की अभी वह गांव गांव जाकर ग्राम प्रधान ,प्रमुख लोगों के साथ साथ कुछ समाजसेवी संगठन के लोगों से मिल रहीं हैं उनसे ही मुलाकात कर रहीं हैं

अगर सब कुछ ठीक रहा तो आने वाला समय जेसीपी पार्टी का है।एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा की वह बसपा का समर्थन तो ले सकती हैं लेकिन बसपा में जाने का उनका कोई इरादा नहीं है वह निर्दलीय के तौर पर ही लोकसभा चुनाव जीतकर एक इतिहास रचेगी।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369