Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की के एफ सी आई के गोदाम पर डिप्टी आर एम ओ को नहीं मिली कोई शिकायत,गोदाम पर हंगामे की सूचना पर पहुंची थी अनु जैकरे

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की के एफ सी आई के गोदाम पर दो दिन पहले एक अधिकारी पर राशन की गड़बड़ी और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाने वाले मामले में अब नया मोड़ आ गया है रुड़की एफसीआई के गोदाम पर जांच करने पहुंची डिप्टी आरएमओ को आखिरकार खाली हाथ बैरंग लौटना पड़ा।उनके सामने कोई भी राशन डीलर शिकायत नहीं कर पाया इसके बावजूद बार-बार उनके कहने के बाद भी राशन डीलर कोई शिकायत करने की हिम्मत नहीं जुटा पाए जिसके चलते डिप्टी आरएमओ को वापस ही लौटना पड़ा ।

हालंकि इस दौरान कुछ राशन डीलरो ने राशन के बोरों में राशन कम आने की शिकायत जरूर की लेकिन वह भी लिखित में शिकायत नहीं कर पाए।गौरतलब है की दो दिन पूर्व रुड़की के एफसीआई गोदाम पर शांतरशाह के सैंकड़ों ग्रामीणों ने जमकर हंगामा करते हुए एक महिला अधिकारी पर भ्रष्टाचार और राशन में गड़बड़ी करने के गंभीर आरोप लगाए थे इतना ही नहीं आरोप यह भी लगा था कि राशन की बोरी में अंकित जो वजन है वह भी कब निकल रहा है मामला प्रकाश में आने के बाद देहरादून तक विभागीय अधिकारियों में हड़कंप पहुंच गया था आला अधिकारियों के आदेश के बाद डिप्टी आईएमओ अनु जैकरे अपनी टीम के साथ रुड़की एफसीआई गोदाम पर पहुंची थी

वहां उन्होंने सभी संबंधित राशन डीलर को भी मौके पर बुलाया गया था जहां बार-बार किसी तरह की शिकायत लिखित में मांगी गई थी जहां सभी राशन डीलर मुकर गए उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की उन्हें कोई शिकायत नहीं है हालांकि कुछ राशन डीलर बोरे में कम राशन देने का आरोप लगाते रहे बाद में सभी राशन डीलर ने डिप्टी आर एम ओ को लिखकर दिया कि उन्हें किसी भी तरह की कोई शिकायत नहीं है और जो भी कुछ हुआ वह गलतफहमी की वजह से हुआ

वहीं दूसरी तरफ डिप्टी आर एम ओ अनु जैकरे का कहना है कि उन्हें राशन गोदाम पर किसी तरह की कोई शिकायत नहीं मिली है जिसकी रिपोर्ट बनाकर वह अधिकारियों को भेज रही है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369