Jan Mudde

No.1 news portal of India

रूडकी के झबरेड़ा क्षेत्र में ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से दंपत्ति समेत एक बच्ची की मौत, रिश्तेदारी से बाइक से लौट रहा था परिवार

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

एंकर रूडकी के झबरेड़ा क्षेत्र में ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार पति-पत्नी समेत एक बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई ।हालांकि पुलिस ने ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। हादसा होने के बाद मौके पर राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

दरअसल रूड़की के किशनपुर गांव निवासी सोनू अपनी पत्नी नाजमा और एक बच्ची को लेकर बाइक से राजपुर गांव से वापस लौट रहा था जैसे ही वह झबरेड़ा क्षेत्र में पहुंचा तो सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली ने अपनी चपेट में ले लिया ट्रैक्टर से भिड़ंत इतनी तेज थी की बाइक सवार पति पत्नी और उनके एक बच्ची की मौके मौत हो गई । मृतक परिवार किशनपुर जमालपुर का रहना वाला बताया जा रहा है जो झबरेड़ा क्षेत्र में एक रिश्तेदारी में गए हुए थे। किशनपुर जमालपुर के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मोहम्मद तहसीन ने बताया कि उनके गाँव के रहने वाले पति पत्नि अपने दो बच्चों के साथ झबरेड़ा थाना क्षेत्र में रिश्तेदारी में गए हुए थे।

आज वापसी लौटते समय झबरेड़ा थाना क्षेत्र में उनकी बाइक को एक ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी जिसके बाद पति पत्नी और एक बच्चे की मौत हो गई है और चौथी बच्ची की हालत भी गंभीर बनी हुई है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही एसपी देहात स्वप्नकिशोर सिंह ने बताया कि ट्रैकर से भिड़ंत के कारण यह हादसा हुआ है और ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369