Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की में जनमुद्दे पोर्टल की खबर का हुआ बड़ा असर,कांग्रेसी नेता ने शहर से सभी होर्डिंग्स हटाए,होर्डिंग पर लगाए थे उमेश कुमार के फोटो

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की में एक बार फिर जनमुद्दे की खबर का बड़ा असर हुआ है कांग्रेसी नेता ने खबर सामने आते ही आनन फानन में अपने होर्डिंग्स उतार दिए हैं बताया जा रहा है होर्डिंग्स का मामला कांग्रेस के आला नेताओं तक पहुंचने पर युवा नेता ने पूरे शहर से अपने होर्डिंग्स उतरवा दिए हैं।गौरतलब है की जनमुद्दे पोर्टल पर युवक कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री जमाल अहमद ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देने के लिए शहर भर में अपने होर्डिंग्स लगवाय थे

जिनमें कांग्रेस के किसी बड़े नेता का फोटो ना लगाकर उन्होंने खानपुर विधायक उमेश कुमार को होर्डिंग पर प्रमुखता से स्थान दिया था उन्ही की फोटो को सभी होर्डिंग पर लगाया गया था इसी को लेकर खबर सामने आई थी जैसे ही खबर सामने आई तो युवक कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री। जमाल अहमद ने सभी होर्डिंग उतरवा दिए।

अपने होर्डिंग पर उन्होंने किसी कांग्रेसी नेता को स्थान ना देकर खानपुर विधायक उमेश कुमार का फोटो लगवाया था जिसके बाद लोगों में आम चर्चा थी की उमेश उमेश कुमार कांग्रेस में आने वाले हैं या जमाल अहमद उमेश कुमार के साथ है। इन होर्डिंग पर जमाल ने अपने पिता का फोटो भी लगाया था।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369