Jan Mudde

No.1 news portal of India

हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण के कार्यालय पर किया गया सुशासन कैंप का आयोजन,लोगों को मिली बड़ी राहत

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण के कार्यालय पर आज प्राधिकरण के उपाध्यक्ष की पहल पर सुशासन कैंप का आयोजन किया गया इस सुशासन कैंप में जिन लोगों के भवनों के नक्शे पास नहीं हो पाए थे या जिन लोगों का विकास प्राधिकरण में मामले लंबित थे उन लोगों को आज के कैंप में निस्तारण के लिए बुलाया गया था हालांकि इस कैंप के लिए प्राधिकरण की टीम काफी दिनों से प्रयास कर रही थी जिसके बाद कैंप का आयोजन किया गया था ताकि लोगों को बड़ी राहत मिल सके।

कैंप की खास बात यह रही की खराब मौसम के चलते भी बड़ी संख्या में लोग प्राधिकरण के कार्यालय में पहुंचे थे ।इस मौके पर हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण के सचिव उत्तम सिंह चौहान ने बताया कि आज के इस कैंप से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369