Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की कृभको उर्वरक विक्रेता संगोष्ठी में पहुंचे सैंकड़ों डीलर्स,उर्वरक की भी दी जानकारी

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की कृभको के द्वारा जनपद हरिद्वार में एक “उर्वरक विक्रेता संगोष्ठी” कार्यक्रम का आयोजन क्षेत्र प्रतिनिधि हरिद्वार अभिषेक पवार द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संयुक्त महाप्रबंधक कृभको नोएडा गजेंद्र सिंह राणा , रहे। कार्यक्रम में श्रीमती कंचन सहायक संचालक, केंद्रीय उर्वरक गुण नियंत्रण एवं प्रशिक्षण संस्थान, फरीदाबाद, गजेंद्र कुमार उपमहाप्रबंधक कृभको उत्तराखंड, प्रदीप सिंह सीनियर मैनेजर कृभको नोएडा, राहुल पोरवाल कृषि विभाग के अधिकारीगण एवं लगभग 115 डीलर्स ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

कार्यक्रम के शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। उसके बाद गजेंद्र कुमार उप महाप्रबंधक कृभको उत्तराखंड द्वारा डीलरों को कृभको एवं कृभको के उत्पाद जैसे सिवारिका, ऑर्गेनिक पोटाश, सिटी कंपोस्ट , तरल जैव उर्वरक के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। श्रीमती कंचन सहायक संचालक,केंद्रीय उर्वरक गुण नियंत्रण एवं प्रशिक्षण संस्थान फरीदाबाद द्वारा FCO के नियमों के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। उसके बाद राहुल पोरवाल द्वारा सभी डीलरो को दी गई PoS मशीनों के बारे में विस्तार से समझाया गया एवं ट्रेनिंग दी गई।

प्रदीप सिंह सीनियर मैनेजर कृभको नोएडा द्वारा डीलरों द्वारा डीबीटी के बारे में समझाया गया। अंत में गजेंद्र सिंह राणा संयुक्त महाप्रबंधक कृभको नोएडा द्वारा संतुलन उर्वरकों के प्रयोग के बारे में चर्चा की गई।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369