Jan Mudde

No.1 news portal of India

नारसन खुर्द और मंडावली के ग्रामीण जल निकासी को लेकर आमने सामने,प्रशासन ने जलनिकासी का निकाला अस्थाई समाधान, दोनो पक्ष सहमत

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

मंगलौर के नारसन खुर्द और मंडावली गांव में जल निकासी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है पानी निकासी को लेकर दोनो गांव के लोग आमने सामने हैं आज जैसे ही नारसन खुर्द के ग्रामीणों ने मंडावली की पुलिया को खोलने की मांग को लेकर धरना शुरू किया तो पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया सूचना मिलते ही आनन फानन में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को शांत किया।

वहीं सिंचाई विभाग, एन एच और प्रशासनिक अधिकारियों ने फिलहाल जलनिकासी का अस्थाई समाधान निकाल लिया है जिससे दोनो गांव के लोग सहमत हैं वहीं अब खेतों से जल निकासी भी होने लगी है फिलहाल मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात किया है और तहसील प्रशासन पल पल पर नजर रख रहा है।वहीं ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिनव शाह ने बताया की पिछले चार दिन से जलनीकासी की ग्रामीण मांग कर रहे थे जिसे अब अस्थाई तौर पर पुलिया को खोद कर जल निकासी की जा रही है।

इस मौके पर एक पक्ष के डॉ प्रेम सिंह,पूर्व प्रधान नरेंद्र,प्रधान अमित, डॉ महेंद्र,मोहित कुमार,पंकज कुमार,उपेंद्र,सतेंद्र प्रधान,पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजकुमार,पूर्व उप प्रमुख ओमपाल सिंह,उत्तराखंड किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष महकार सिंह,आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369