आरिफ नियाज़ी
रुड़की के रजिस्ट्रार कानूनगो विजेंद्र कुमार के साथ मारपीट करने वाले पार्षद की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं है अब एचआरडीए ने कार्रवाई करते हुए पार्षद की बिना नक्शा पास कराए बनाए गए शॉपिंग कॉम्प्लेक्स पर नोटिस चस्पा कर दिया है जिससे पार्षद समर्थकों में भी रोष है वहीं एच आर डी ए की टीम ने दूसरी तरफ एक निर्माणधीन भवन को सील करने के आदेश भी पारित कर दिए हैं।
गौरतलब है की रुड़की साउथ सिविल लाइन में जल निकासी का कार्य किए जाने के दौरान पार्षद सचिन चौधरी द्वारा रजिस्टार कानूनगो विजेंद्र कुमार के साथ मारपीट कर दी थी। जिसके बाद बिजेंद्र कुमार ने तहरीर देकर मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज कराया था और तब से ही जिलेभर के राजस्व कर्मचारी कार्य बहिष्कार पर है मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस में सचिन चौधरी के तीन साथियों को भी गिरफ्तार किया था इसके साथ ही सचिन चौधरी का पता बताने पर 25हजार रुपए इनाम देने की घोषणा की थी इतना ही नहीं पार्षद के गैर जमानती वारंट भी जारी कर दिए गए थे।
लेकिन घटना के एक सप्ताह बाद भी सचिन चौधरी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है। अब मामले में कार्रवाई करते हुए एचएरडीए द्वारा उसके दिल्ली रोड स्थित दुकान शॉपिंग कंपलेक्स को जो कि बिना एचआरडीए की स्वीकृति के बनाया गया था उसे नोटिस जारी किया है इसके साथ ही दिल्ली रोड स्थित एक दुकान जो बिना नक्शा बनाई जा रही थी उसके निर्माण को बंद करवा कर निर्माणाधीन भवन को सील किए जाने की कार्रवाई के आदेश पारित किए हैं।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला