आरिफ नियाजी
झबरेड़ा के समीप एक गांव में संचालित मशरूम फैक्ट्री में बड़ा हादसा होने से हड़कंप मच गया ।मशरूम की फैक्ट्री में एक लोहे की भारी भरकम एंगल गिरने से दो महिलाओं की मौके पर मौत हो गई जबकि आधा दर्जन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए एक सौ आठ एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल रुड़की भिजवाया है।जहां पर दो की हालत नाजुक बनी हुई है।
दरअसल झबरेड़ा में गुरुकुल मार्ग केल्विन ओवरसीज नाम की एक मशरूम फैक्ट्री स्थित है। फैक्ट्री में मशरूम उगाने के लिए लोहे के बड़े बड़े एंगल बने हुए हैं बताया गया कि शाम करीब 6:30 बजे फैक्ट्री कर्मी रैक पर चढ़कर कार्य कर रहे थे। उसी दौरान अचानक लोहे की रैक टूट गई और रेक पर रखा पूरा सामान कर्मचारियों के ऊपर गिर गया कुछ कर्मचारी एंगल को गिरते देख वहां से दौड़ पड़े लेकिन कुछ महिला कर्मचारी सामान के नीचे दब गई। बताया गया है कि हादसे के वक्त 28 कर्मचारी वहां कार्य कर रहे थे।
हादसे के दौरान कर्मचारियों में अफरा तफरी मच गई।सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा कर्मचारियों की मदद से नीचे दबे कर्मचारियों को बाहर निकाला जाने लगा। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। जिसमें दो की मौत हो गई। मृतकों के नाम सुदेश पत्नी मांगेराम निवासी कोटवाल आलमपुर और अमृता पत्नी नरोत्तम निवासी सढोली बताए गए है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है वहीं क्षेत्रीय विधायक वीरेंद्र जाति के साथ साथ सभी प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और जांच में जुट गया।




More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला