आरिफ नियाज़ी
रुड़की के मिलापनगर में जलभराव की स्थिति जानने निकले सांसद रमेश पोखरियाल निशंक और पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को स्थानीय लोगों को गुस्से का शिकार होना पड़ा।जैसे ही सांसद और पूर्व विधायक का काफिला मिलापनगर, डिफेंस कालोनी आदि क्षेत्रों में पहुंचा तो बाढ़ पीड़ित परिवारों ने उनका घेराव कर डाला हंगामा बढ़ता देख निशंक और चैंपियन ने मौके से निकलना ही बेहतर समझा।
गौरतलब है की साउथ सिविल लाइन, मिलापनगर,मोहनपुरा डिफेंस कालोनी आदि क्षेत्र जलभराव के चलते पानी में डूबे हैं एक तरफ जहां सभी राजनैतिक दलों के लोग बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं वहीं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी धरना दे चुके हैं और क्षेत्रीय विधायक उमेश कुमार भी लगातार जल निकासी के लिए प्रयासरत हैं।देर रात जैसे ही निशंक बाढ़ पीड़ितों का हालचाल जानने के लिए रुड़की के कई क्षेत्रों में पहुंचे तो वहां उनका जमकर विरोध हुआ विरोध करने वालों में महिलाएं भी मौजूद रहीं।
इसके बाद रमेश पोखरियाल निशंक आनन फानन में अपने भारी समर्थकों के साथ एक होटल में पहुंचे जहां उन्होंने कुछ अधिकारियों पर अपना गुस्सा उतारा।जलभराव व अन्य मुद्दों पर अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई।
दरअसल सांसद निशंक जिले में हुई भारी बारिश के चलते जलभराव क्षेत्रों का निरीक्षण कर रहे हैं जिसके चलते वह देर शाम मिलापनगर पहुंचे जहां कुछ लोगों के द्वारा विरोध किया गया और हंगामे की वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है जिसके बाद सांसद निशंक ने सिविल लाइंस स्थित प्रकाश होटल में तमाम अधिकारियों के साथ बैठक की।
बैठक के दौरान सांसद निशंक ने अधिकारियों को कड़े शब्दों में निर्देश दिए कि क्षेत्र में जहां भी जलभराव की समस्या हो रही है उसका समाधान किया जाए। इस दौरान सांसद निशंक ने कहा कि यह एक आपदा है लेकिन इस आपदा से निपटने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य हो रहा है।


More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला