आरिफ नियाज़ी
रुड़की के साउथ सिविल लाइन में देर रात राहत कार्य करने पहुंची रुड़की तहसील प्रशासन की टीम के साथ पार्षद सचिन चौधरी और उनकी टीम ने मारपीट कर दी जिससे मौके पर अफरा तफरी मच गई हंगामा इतना बढ़ा कि तहसील प्रशासन की टीम को मौके से वापस लौटना पड़ा। रजिस्ट्रार कानूनगो संघ के प्रदेश महामंत्री मनोज कुमार पांडेय का आरोप है कि रजिस्ट्रार कानूनगो बिजेंद्र कुमार रात्रि लगभग 11.30 बजे आस्का लाइट और अन्य सामान लेकर साउथ सिविल लाइन पहुंचे थे
जहां लोग जलभराव से बेहद परेशान हैं इसी बीच पार्षद सचिन चौधरी आस्का लाइट पर बैठ गए जिन्हें लाइट पर बैठने से मना किया तो वह आग बबूला हो गए इसी बीच पार्षद और उनके साथियों ने रजिस्ट्रार कानूनगो की जमकर पिटाई कर दी जिससे तहसील प्रशासन और रजिस्ट्रार कानूनगो संघ में भारी रोष व्याप्त है।फिलहाल पार्षद और उनके साथियों द्वारा मारपीट और गालिगलोच करने की तहरीर कोतवाली पुलिस को दे दी गई है। वही सिविल लाइन कोतवाली पहुंचे ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिनव शाह ने बताया की तहसील प्रशासन जल निकासी को लेकर प्रयासरत है
तहसील कर्मचारी के साथ अभद्रता हुई है जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं मनोज कुमार पांडेय ने चेतावनी दी की पार्षद सचिन चौधरी के खिलाफ अगर पुलिस ने कोई कार्यवाही ना की तो रजिस्ट्रार कानूनगो संघ आगे की कार्यवाही करने के लिए मजबूर होगा। फिलहाल रजिस्ट्रार कानूनगो संघ ने पुलिस अधिकारियों से जल्द जल्द कार्यवाही करने की मांग की है ।
सिविल लाइन कोतवाली में नायब तहसीलदार ललित मोहन पोखरियाल, आर आई बृजजमोहन आर्य,वेदपाल,बिजेंद्र कुमार,मनोज कुमार पांडे,अनुज यादव,प्रवीण राठौर,दिनेश कुमार आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला