आरिफ नियाज़ी
रुड़की। जिला पंचायत हरिद्वार के सदस्यों को जिला योजना समिति में निर्वाचित होने पर भाजपा सांसद रमेश पोखरियाल निशंक और जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी द्वारा सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और सदस्यों का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी है।सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने किया।इस दौरान भाजपा सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा की जिला पंचायत लगातार गांव गांव के विकास को लेकर बेहद गंभीर है जिला योजना में निर्वाचित सदस्य भी शपथ लेने के बाद विकास की नई इबारत लिखेंगे।
उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा की जिला पंचायत ने पहली बार विकास की नई इबारत लिखी है सभी सदस्य अपने अपने क्षेत्रों में तेजी से विकास कराएंगे ऐसी उन्हे आशा है । प्रधानमंत्री गांव गांव की उन्नति और विकास को देखना चाहते हैं जिसमें हरिद्वार जिला पंचायत अग्रणी जिला पंचायत के रूप में कार्य कर रही है। रुड़की में जादूगर रोड पर आयोजित कार्यक्रम में हरिद्वार संसद रमेश पोखरियाल निशंक ने जिला योजना निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण करवाई।
उन्होंने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि इस बार जिले की जनता ने ग्रामीण क्षेत्रों में भाजपा को भरपूर समर्थन और प्यार दिया जिसके कारण भाजपा द्वारा जिला पंचायत में अपनी सरकार बनाई। उन्होंने कहा कि अब सभी की जिम्मेदारी है कि गांव गांव में विकास कार्य हों। उन्होंने कहा कि केंद्र पोषित योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचे इसके लिए वह भी जिला पंचायत का सहयोग करेंगे। इसके साथ ही विरोधियों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा जो लोग जिला पंचायत अध्यक्ष पर बेबुनियाद आरोप लगाकर विकास कार्यों को प्रभावित करने का कार्य कर रहे हैं। उन्हें जनता जबाव देने के लिए तैयार है।
जिला पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र सिंह उर्फ किरण चौधरी ने कहा कि सभी सदस्यों के समर्थन से जिले में विकास कार्य करवाएं जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिला योजना के चुनाव में जिस प्रकार से सभी सदस्यों ने अपने स्वार्थ को त्यागकर केवल जिले के विकास के लिए समितियों का गठन किया है वह सराहनीय है।कार्यक्रम का संचालन गन्ना विकास परिषद के पूर्व अध्यक्ष अशोक चौधरी ने करते हुए कहा की जिला योजना सहित सभी समितियों में जिला पंचायत सदस्य तेजी से अपने जिले का विकास करेंगे। हरिद्वार जिले में किरण चौधरी और राजेंद्र चौधरी के दिशा निर्देश पर विकास को नई गति मिलेगी।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह, मंडी परिषद के अध्यक्ष भीम सिंह, अरविंद गौतम, मंडल अध्यक्ष संजीव तोमर, संजय त्यागी, पवन तोमर, महावीर चेयरमैन, बीएल अग्रवाल,निर्विरोध निर्वाचित सदस्यों की सूची में अनीता, अमरीन,अरविंद राठी ,अरसीलअजीम, आशु ल,अंकित ,अंकुश, जितेंद्र कुमार,दर्शना, परविंदर कौर, बृजमोहन, मीनाक्षी चौहान,मंजू, राजेंद्र सिंह, विमलेश, सपना, सविता, सोहनवीर, संजय कुमारी, एवं नियोजन समिति अध्यक्ष एवं सदस्यों में नामित होने वालों समिति के अंशुल चौधरी,अनीता,अंकुश, सरिता ,नावेद आलम, कमलेश, राजेंद्र सिंह,अमरीन, सपना,शिवा, मुस्तकीम ,वीरपाल, सविता देवी, परविंदर कौर,संजय कुमारी,बृजमोहन पोखरियाल,जितेंद्र कुमा, सोहन वीरपाल, प्रमुख रूप से शामिल रहे।




More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला