मोहम्मद शामिक
उत्तराखंड में आम इंसान विकास पार्टी अब अपना कुनबा बढ़ाने में जुट गई है लोकसभा और नगर निकाय चुनाव से पहले पार्टी अपने संगठन को गति देने में लगी है। आम इंसान विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आकिल अहमद ने आज सिकरोढा गांव में पार्टी कार्यकर्ताओं की एक सभा को संबोधित किया जहां बड़ी संख्या में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी उसके बाद आकिल अहमद अपने सैंकड़ों समर्थकों के साथ रुड़की पहुंचे जहां प्रशासनिक भवन में उन्होंने एक प्रेस वार्ता का आयोजन कर कहा कि
उनकी पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर अभी से तैयारियों में जुट गई है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी उत्तराखंड के सभी पांचों लोकसभा सीटों पर चुनाव में अपना प्रत्याशी खड़ा करेगी जो पूरी मजबूती के साथ चुनाव लडेंगे।वहीं उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में होने वाले निकाय चुनाव में भी उनकी पार्टी पूरे जोर-शोर से चुनाव मैदान में उतरेगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष आकिल अहमद ने कहा कि आम इंसान विकास पार्टी शुरू से ही किसानों, मजदूरों, दबे कुचलों एवं बेसहारा लोगों के हितों के लिए संघर्ष करतीरही है। प्रदेश के विकास के लिए भी उनकी पार्टी का एजेंडा बहुत अलग है।
उनकी पार्टी को जनता ने आशीर्वाद दिया तो वह प्रदेश के विकास के साथ ही बेरोजगारी को समाप्त करने तथा उद्योगों को बढ़ावा देने के साथ-साथ शिक्षा, अस्पताल एवं कॉलेजों के निर्माण कार्यों को भी प्रमुखता से आगे बढ़ाएगी। उन्होंने कांग्रेस को प्रदेश तथा जनविरोधी बताते हुए कहा कि उन्होंने विगत विधानसभा चुनाव के दौरान कुछ शर्तें रखी थीं, जिसमें उनकी एक प्रमुख मुस्लिम यूनिवर्सिटी के निर्माण की भी मांग की गई थी।
लेकिन कांग्रेस ने उनकी इस मांग पर कोई ध्यान नहीं दिया। बल्कि उन्हें कांग्रेस पार्टी से निष्कासित कर दिया गया। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस केवल मुसलमानों को मूर्ख बनाकर उनका वोट प्राप्त कर रही है अब प्रदेश का मुस्लिम एवं अन्य दबा-कुचला समाज जागरूक हो चुका है। आने वाले चुनाव में प्रदेश की जनता कांग्रेस एवं भाजपा दोनों को सबक सिखाएगी। प्रेस वार्ता में अनवर फरीदी, प्रदेश प्रवक्ता यामीन अहमद आदि मौजूद रहे।




More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला