Jan Mudde

No.1 news portal of India

प्रेस क्लब महानगर रूड़की (रजि) की बैठक में बहुमत के आधार पर सर्वसम्मति से किया गया बोर्ड भंग, संगठन के चुनाव की हुई घोषणा

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की: प्रेस क्लब महानगर रुड़की रजि. की एक आम बैठक का आयोजन रुड़की के आदर्शनगर स्थित श्री गार्डन बैंकट हॉल में किया गया जिसमें आगामी चुनाव के संबंध में चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से बहुमत से बोर्ड का कार्यकाल पूरा होने पर बोर्ड को भंग कर दिया गया है , साथ ही अगले माह चुनाव प्रक्रिया के लिए जल्द ही एक आम बैठक बुलाने का निर्णय लिया गया।

पूरा बोर्ड भंग होने व अगले चुनाव संपन्न होने तक पूर्व महासचिव प्रिंस शर्मा कार्यवाहक महासचिव के रूप में कार्य करेंगे और जल्द आगामी आम बैठक बुलाकर चुनाव संचालन समिति, नए सदस्यों के लिए सदस्यता समितिऔर सदस्यता शुल्क आदि पर आम बैठक में निर्णय लिया जाएगा। शुक्रवार को रुड़की के श्री गार्डन बैंकट हॉल में प्रेस क्लब महानगर रुड़की रजिस्टर्ड की एक आम बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में तय हुआ

कि बोर्ड का कार्यकाल पूरा होने पर उसे बहुमत के आधार पर सर्वसम्मति से भंग कर दिया गया साथ ही कार्यकाल समय अवधि पूरी होने के बाद बोर्ड द्वारा लिए गए सभी निर्णयों को भी आम सहमति से रद्द कर दिया गया।गौरतलब है की प्रेस क्लब महानगर रुड़की रजिस्टर्ड के पत्रकारों में आज की बैठक को लेकर बेहद उत्साह दिखाई दिया। अब सभी पत्रकार अगले माह होने वाले चुनाव की तैयारी में जुटेंगे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369