आरिफ नियाज़ी
भगवानपुर से वरिष्ठ बसपा नेता और नगर पंचायत के चेयरमैन प्रतिनिधि सुबोध राकेश ने भगवानपुर के भाजपा नेताओं पर जमकर आरोप लगाए।सुबोध राकेश ने आज नगर पंचायत कार्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान बड़ी बेबाकी के साथ कहा की भाजपा नेता देवेंद्र अग्रवाल,मास्टर सत्यपाल,राजकुमार कसाना और अमन त्यागी जैसे लोग भाजपा को डूबोने का काम कर रहे हैं जिन्हे सत्ता का सरंक्षण भी प्राप्त है।
उन्होंने आरोप लगाया की इन भाजपा नेताओ का मानसिक संतुलन बिगड़ चुका है तभी वह इस तरह के आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा की जो आरोप भाजपा नेताओं ने उन पर लगाए हैं उनकी जांच करा लें सच सामने आ जाएगा।उन्होंने कहा की उन पर लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद और औचित्यहीन हैं जबकि देवेंद्र अग्रवाल को भगवानपुर क्षेत्र की जनता भली भांति जानती है की वह किस प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं भगवानपुर के सभी तालाबों पर उन्होंने अवैध कब्जे कर रखे हैं गरीबों की भूमि पर कब्जे किए हैं यहां तक की एक तालाब पर मास्टर सत्यपाल ने भी अपना कब्जा जमा रखा है इतना ही नहीं अपने आपको भाजपा नेता बताने वाले राजकुमार कसाना गुड शक्कर बेचकर गुजारा करने वालों से भी हफ्ता वसूली करते हैं।
उन्होंने कहा की भाजपा नेता अमन त्यागी और उनका भाई नकली दवाएं बनाने के आरोपी हैं जिन्हें सभी लोग बखूबी जान चुके हैं ऐसे लोगों के खिलाफ भाजपा सांसद रमेश पोखरियाल निशंक और प्रदेश के मुख्यमंत्री को सख्त कार्यवाही करनी चाहिए। जीरो टॉलरेंस की सरकार में ऐसे लोग समाज को भी धोका देने का काम कर रहे हैं । सुबोध राकेश ने कहा की देवेंद्र अग्रवाल भूमाफिया है जिसने गरीब लोगों की भूमि पर कब्जे किए है जिसके उनके पास पर्याप्त सबूत हैं।
आज देवेंद्र अग्रवाल अरबपति कैसे बने उनके पास पांच पैट्रोल पंप कहां से आए अरब पति कैसे बने इसकी भी जांच होनी चाहिए।उन्होंने कहा यह सभी लोग भाजपा को बदनाम करने और नुकसान पहुंचाने का काम कर रहे हैं जिन पर पार्टी हाईकमान को मंथन करना चाहिए। ऐसे लोगों को बाहर का रास्ता दिखाना चाहिए।उन्होंने बड़ी बेबाकी के साथ कहा की यह सभी लोग किसी ना किसी घोटाले में फंसे हुए हैं जिनके साक्ष्य उनके पास मौजूद है।
गौरतलब है की भाजपा नेता देवेंद्र अग्रवाल,मास्टर सत्यपाल और राजकुमार कसाना ने एक दिन पूर्व भगवानपुर में प्रेस वार्ता कर सुबोध राकेश पर नगर पंचायत में चेयरमैन की कुर्सी पर बैठने से लेकर नगर पंचायत में शौचालय तक में घोटालों के गंभीर आरोप लगाए थे जिसका जवाब आज उन्होंने एक प्रेस वार्ता के दौरान दिया। उन्होंने कहा की अगर वह जांच में दोषी पाए जाते हैं तो हमेशा के लिए राजनीति छोड़ देंगे लेकिन ऐसे नेताओं का क्या होगा जो घोटाले ही घोटाले कर रहे हैं सरकार का लाभ उठाते हैं।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला