आरिफ नियाज़ी
भगवानपुर से वरिष्ठ बसपा नेता और नगर पंचायत के चेयरमैन सुबोध राकेश ने भगवानपुर के भाजपा नेताओं पर जमकर आरोप लगाए।सुबोध राकेश ने आज नगर पंचायत कार्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान बड़ी बेबाकी के साथ कहा की भाजपा नेता देवेंद्र अग्रवाल,मास्टर सत्यपाल,और राजकुमार कसानाऔर अमन त्यागी जैसे लोग भाजपा को डूबोने का काम कर रहे हैं जिनका मानसिक संतुलन बिगड़ गया है तभी वह इस तरह के उन पर आरोप लगा रहे हैं।
उन्होंने कहा की जो आरोप भाजपा नेताओं ने उन पर लगाए हैं उनकी जांच करा लें ये सभी बेबुनियाद और औचित्यहीन हैं जबकि देवेंद्र अग्रवाल को भगवानपुर की जनता भली भांति जानती है की वह किस प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं भगवानपुर के सभी तालाबों पर उन्होंने अवैध कब्जे कर रखे हैं एक तालाब पर मास्टर सत्यपाल ने भी अपना कब्जा जमा रखा है इतना ही नहीं अपने आपको भाजपा नेता बताने वाले राजकुमार कसाना गुड शक्कर बेचकर गुजारा करने वालों से हफ्ता वसूली करते हैं। उन्होंने कहा की भाजपा नेता अमन त्यागी और उनका भाई नकली दवाएं बनाने के आरोपी हैं जिन्हें सभी बखूबी जानते हैं
ऐसे लोगों के खिलाफ भाजपा सांसद रमेश पोखरियाल निशंक और प्रदेश के मुख्यमंत्री को सख्त कार्यवाही करनी चाहिए। सुबोध राकेश ने कहा की देवेंद्र अग्रवाल भूमाफिया है जिसने गरीब लोगों की भूमि पर कब्जा कर रखा है। आज देवेंद्र अग्रवाल अरबपति कैसे बने उनके पास पांच पैट्रोल पंप कहां से आए इसकी भी जांच होनी चाहिए।आज उनके पास अरबों की सम्पत्ति है जिसकी जांच होनी चाहिए।उन्होंने कहा यह सभी लोग भाजपा को बदनाम करने और पार्टी को नुकसान पहुंचाने का काम कर रहे हैं
जिन पर पार्टी हाईकमान को मंथन करना चाहिए। उन्होंने बड़ी बेबाकी के साथ कहा की सभी लोग किसी ना किसी घोटाले में फंसे हुए हैं जिनकी जांच होनी आवश्यक है। गौरतलब है की भाजपा नेता देवेंद्र अग्रवाल,मास्टर सत्यपाल और राजकुमार कसाना ने एक दिन पूर्व भगवानपुर में प्रेस वार्ता कर सुबोध राकेश पर गंभीर आरोप लगाए थे जिसका जवाब आज उन्होंने एक प्रेस वार्ता के दौरान दिया। उन्होंने सभी पर जमकर गंभीर आरोप लगाए।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला