आरिफ नियाज़ी
रूडकी रहमानिया अरबी मदरसे की मस्जिद का निर्माण कार्य फिर से शुरू हो चुका है जिसकी जिम्मेदारी फिर से प्रमुख समाजसेवी मुजीब मलिक बखूबी निभा रहे हैं।इतना ही नहीं शहर के कई संगठनों द्वारा मुजीब मलिक के प्रयासों की काफी सराहना भी की गई है।जिसमें ऑल इंडिया मोमिन कांफ्रेंस के प्रदेश महासचिव अताउर रहमान अंसारी (पोस्ट मास्टर) ने प्रोफेसर मलिक ट्रस्ट के अध्यक्ष और प्रमुख समाजसेवी इंजीनियर मुजीब मलिक को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने पांच वर्ष से जामा मस्जिद के रुके हुए निर्माण कार्यों को दोबारा शुरू करा दिया है,
जोकि एक नेक कार्य है। अताउल रहमानअंसारी ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि इं.मुजीब मलिक के स्वर्गीय पिता प्रोफेसर वहीदुद्दीन मलिक भी सामाजिक और धार्मिक कार्यों मे बढ़ चढ़ कर भाग लेते थे।बड़ी संख्या में नमाज अदा करने आए लोगों ने इंजीनियर मुजीब मलिक को बधाई देते हुए कहा की आपने कभी किसी कार्य को लेकर हिम्मत नहीं हारी और यह तो दीनी कार्य है जिसे आप लगातार अंजाम दे रहे थे आपने जो रहमानिया मदरसे के उत्थान में कार्य किया है वह ऐतिहासिक कार्य है आप इसी तरह से मस्जिद के काम को आगे बढ़ाएं यही हमारी दुआ है।
गौरतलब है की मुजीब मलिक द्वारा रहमानिया अरबी मदरसे में जहां एक लाइब्रेरी बनाई गई थी वहीं एक डिस्पेंसरी भी बनाई गई ताकि मदरसे के छात्रों को कोई परेशानी ना हो।हालांकि मदरसे में कंप्यूटर सेंटर भी खुला है मुजीब मलिक शहर के सबसे बड़े रहमानिया मदरसे के तलबा को आधुनिक और दीनी तालीम उपलब्ध कराने में हमेशा प्रयासरत रहे हैं लेकिन कुछ समय पूर्व शहर के कुछ लोगों द्वारा विरोध करने पर मुजीब मलिक को मस्जिद के निर्माण कार्य को बीच में ही रोकना पड़ा था जिसे पूरा करने के लिए कोई भी आज तक सामने नहीं आया था
लेकिन अब फिर से मुजीब मलिक द्वारा मस्जिद के निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है जिससे नमाजियों और मदरसे प्रबंधक समेत सभी छात्रों में भारी उत्साह है और सभी ने मुजीब मलिक का बहुत आभार प्रकट किया है।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला