Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की में भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष ने प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा की जमकर तारीफ

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की के एक होटल में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश भर में अपना 44 वा स्थापना दिवस मना रही है, भारतीय जनता पार्टी पूरे प्रदेश में अपने सभी 11667 बूथों पर स्थापना दिवस पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया है। कुलदीप कुमार ने शहर के एक होटल में एक प्रेस वार्ता के दौरान कहा की सभी प्रदेशवासियों को मालूम है भारतीय जनता पार्टी विकास के मार्ग पर चल रही है आज प्रधानमंत्री मोदी के नाम का देश ही नहीं विदेशों में भी डंका बज रहा है।

भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है। इस अवसर पर रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि भाजपा अपना स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मना रही है तथा प्रत्येक बूथ पर पदाधिकारी घर घर जाकर पार्टी का झंडा लगा रहे हैं सभी ने आज प्रधानमंत्री मोदी के विचारों को सुना है इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष शोभा राम प्रजापति ने कहा कि भाजपा अपने प्रत्येक 904 बूथों पर स्थापना दिवस बना रही है, सभी ने जिला कार्यालय पर भाजपा का ध्वजारोहण कर प्रधानमंत्री मोदी जी के विचारों को सुना, उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भाजपा हनुमान जी से प्रेरणा लेती है और दो से तीन सौ तीन सांसदों का सफर पूरा कर बीजेपी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनी है

इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं जो कि जनसंघ के समय से पार्टी की रीती नीतियों को जन जन तक पहुंचाते आए हैं को सम्मानित किया गया , मंडल अध्यक्ष संजीव तोमर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा सभी मंडलों में प्रत्येक बूथ पर स्थापना दिवस मनाया जा रहा है अलग-अलग बूथों पर विभिन्न मोर्चों द्वारा स्थापना दिवस के कार्यक्रम किए जा रहे हैं पार्षद विवेक चौधरी ने कहा कि यह हम सबका सौभाग्य है कि हम सब विश्व की सबसे बड़ी पार्टी का स्थापना दिवस मना रहे हैं

जिला मीडिया प्रभारी पंकज नंदा ने बताया कि भाजपा द्वारा सभी मंडलों तथा सभी जिला मोर्चा प्रदेश के निर्देशानुसार कार्यक्रम कर रही है कार्यकर्ताओं में जोश भरा हुआ है प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार, जिलाध्यक्ष शोभा राम प्रजापति, रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा, मंडल अध्यक्ष संजीव तोमर, महामंत्री अरविंद गौतम ,जिला मीडिया प्रभारी पंकज नंदा, विवेक चौधरी, आदेश सैनी श्यामवीर सैनी, संजय सिंह ,सुंदर लाल प्रजापति, कुशाग्र गर्ग, सूरज नेगी आदि उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369