आरिफ नियाज़ी
हरिद्वार जिला पंचायत की बोर्ड बैठक में जहां एक ओर करोड़ों के बजट पास हुए वहीं खानपुर विधायक उमेश कुमार और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुभाष वर्मा के खिलाफ भी निंदा प्रस्ताव पास किया गया। जिला पंचायत कार्यालय पर हुई बोर्ड बैठक में मार्च माह में निजी स्रोतों से वसूली,राज्य योजना और राज्य वित्त ,जिला योजना आदि के कार्यों पर प्रमुख रूप से चर्चा हुई वहीं 67करोड़ 83लाख का बजट भी पास किया गया।
आज की बोर्ड बैठक में 39 जिला पंचायत सदस्य उपस्थित रहे हालांकि कुछ देर बाद ही बैठक की समाप्ति की घोषणा कर दी गई। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने बताया की बोर्ड बैठक में बीते वर्ष में हुए विकास कार्यों और इस वर्ष के विकास कार्यों को लेकर चर्चा हुई है हरिद्वार जिले में कैसे विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जाना है इस पर भी विशेष चर्चा हुई है।किरण चौधरी ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा की जिला पंचायत की छवि को किसी भी सूरत में धूमिल नहीं होने दिया जाएगा जो भी लोग जिला पंचायत की छवि को धूमिल करेंगे उनको मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा की आज जिला पंचायत बड़े पैमाने पर विकास कर रही है गांव गांव में मूलभूत सुविधाओं को पहुंचाया जा रहा है लेकिन कुछ लोगों को यह रास नहीं आ रहा है जो भी आरोप विपक्षी लगा रहे हैं वह जिला पंचायत की बढ़ती लोकप्रियता से घबरा गए हैं।उन्होंने कहा की जिला पंचायत का कार्य विकास करना है जो लगातार जारी रहेगा।
किरण चौधरी ने कहा की विधायक उमेश कुमार ने उन पर तीन आरोप लगाए जिनमे मानकपुर के सबसे अधिक ठेकदार बनाना भी प्रमुख है जबकि उनके जिला पंचायत अध्यक्ष बनने से पहले पांच ठेकेदार थे जबकि इस बार एक दूसरे समाज के व्यक्ति को उन्होंने ठेकेदार बनाया है किसी तरह का कोई कमीशन नहीं लिया गया सभी आरोप बेबुनियाद और निराधार हैं यह लोग विकास को देखकर बौखला चुके हैं जिन्हे जनता आने वाले समय में करारा जवाब देगी।इस दौरान सभी जिला पंचायत सदस्यों के साथ जिला पंचायत कार्यालय के अधिकारी भी मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला