Jan Mudde

No.1 news portal of India

खानपुर विधायक उमेश कुमार ने विधानसभा में जिला पंचायत हरिद्वार पर लगाया कमीशनखोरी का गंभीर आरोप

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

खानपुर विधायक उमेश कुमार एक बार फिर चर्चाओं में आ गए हैं वैसे तो वह सामाजिक कार्यों को लेकर हमेशा जनता के बीच रहते हैं लेकिन इस बार उमेश कुमार ने विधानसभा सत्र के दौरान हरिद्वार जिला पंचायत की पोल खोल कर रख दी ।विधायक उमेश कुमार ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा की जिला पंचायत हरिद्वार में बड़े पैमाने पर कमीशन खोरी जारी है बिना कमीशन के कोई कार्य नहीं होता।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि हरिद्वार जिले में जिला पंचायत द्वारा सड़कों की गुणवत्ता बेहद खराब है आलम यह है कि 40 से लेकर 45% तक ठेकेदारों को कमीशन पर काम दिया जाता है लेकिन इस और जिला पंचायत अध्यक्ष से लेकर किसी भी अधिकारी का कोई ध्यान नहीं है।

दरअसल उत्तराखंड. गैरसैण में चल रहे विधानसभा सत्र के दौरान निर्दलीय विधायक उमेश कुमार भ्र्ष्टाचार के मुद्दे पर जमकर बरसे. उन्होंने उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों की शाहदत को याद करते हुए कहा कि वो आज उत्तराखंड के बारे में क्या सोचते होंगे?

उन्होंने कहा कि भ्र्ष्टाचार में वो सब दोषी हैँ जो देखते हुए भी आँखे बंद कर देते हैं. उन्होंने कहा कि जब भरस्टाचार के मुद्दे सदन में उठते हैँ तो मंत्री सबूत मांगते हैँ. उन्होंने जिला पंचायत मे निर्माणकार्यो में चल रही कमीशनखोरी को जोर शोर से उठाया.

सत्र के दौरान विधायक उमेश कुमार यही नही रुके उन्होंने कहा कि आज उत्तराखंड करोड़ों रूपये के कर्जे में चल रहा या. कर्जे का ब्याज चुकाने के लिए भी कर्जा लेना पड़ रहा है….!!! उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य की माँग ही इसीलिए हुई थी ताकि अपने विधायक मंत्री होंगे, रोजगार होगा लेकिन स्थिति कुछ अलग ही है.

भ्र्ष्टाचार के मुद्दे पर हरिद्वार जिला पंचायत को घेरते हुए वो जमकर बरसे… विकास कार्यो में घटिया गुणवत्ता का काम होने और कमीशन बाजी करने वालो कि सीबीआई जाँच करने की माँग की.

कुलमिलाकर पूरे सत्र के दौरान चाहे वो उत्तराखंड के प्रतिभावान खिलाड़ियों का मुद्दा हो या भ्र्ष्टाचार का विधायक उमेश कुमार ने जमकर इन मुद्दों पर बेबाकी से अपनी बात रखी.

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369