आरिफ नियाज़ी
रुड़की के सबसे बड़े सिविल हॉस्पिटल में सात संविदा डॉक्टरों के अनुबंध खत्म होने के बाद अस्पताल के सीएमएस डॉ संजय कंसल ने कमांन संभाल ली और ओपीडी में दिनभर मरीजों को देखते रहे ।जिसके चलते बाहर से आने वाले मरीजों को बड़ी राहत मिली ।
गौरतलब है कि सिविल हॉस्पिटल में 7 डॉक्टर संविदा पर कार्यरत थे जिनका अनुबंध 28 फरवरी को समाप्त हो गया इन डॉक्टरों में फिजिशियन और सर्जन दोनों शामिल थे।आज सुबह सिविल हॉस्पिटल में मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अस्पताल के सीएमएस डॉक्टर संजय कंसल सिविल हॉस्पिटल का निरीक्षण कर रहे थे जैसे ही डॉक्टर संजय कंसल ओपीडी में पहुंचे तो वहां पर मरीजों की बढ़ती संख्या को देखकर उन्होंने मरीजों का उपचार शुरू कर दिया और दिनभर अस्पताल के मरीजों को देखते रहे।
गौरतलब है की इस समय सिविल हॉस्पिटल में सात डॉक्टर जिनमें फिजिशियन और सर्जन भी शामिल थे उन सभी का अनुबंध 28 फरवरी को समाप्त हो जाता है एक मार्च से नए डॉक्टर या उन्हीं डॉक्टरों का पुनः अनुबंध होता है। दरअसल रुड़की का सिविल हॉस्पिटल सबसे बड़ा हॉस्पिटल है जिसमें हर दिन गांव गांव से लगभग 400मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं ।
अस्पताल के सी एम एस बाहर से आए मरीजों को 12नंबर में देखते नजर आए इन मरीजों में सबसे अधिक महिला मरीज भी थीं ।इस दौरान डॉक्टर संजय कंसल ने बताया की अस्पताल में डॉक्टरों की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी विभाग को पहले ही अवगत करा दिया गया है अस्पताल में आने वाले मरीजों को कोई परेशानी ना हो इसके लिए खास ध्यान रखा जा रहा है वह भी मरीजों को देख रहे हैं।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला