Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की ईदगाह चौक से दिनदहाड़े बाइक चोरी,सीसीटीवी में कैद हुई चोरी की घटना

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की ईदगाह चौक पर एक चोर ने घर के बाहर खड़ी बाइक पर हाथ साफ कर दिया चोर की बाइक चोरी की घटना गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।आरोपी ने अपना चेहरा मास्क से ढक रखा है जिससे उसकी पहचान होना मुश्किल हो रहा है वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है की चोर को जल्द से जल्द पकड़ लिया जाएगा।

दरअसल पीरपुरा गांव निवासी तौकीर आलम पुत्र सईद अहमद बृहस्पतिवार को ईदगाह चौक पर हर रोज की तरह काम पर अपनी बाइक स्प्लेंडर प्लस लेकर पहुंचे थे दोपहर के समय उन्होंने देखा तो बाइक चोरी हो चुकी थी जिसकी तहरीर गंगनहर कोतवाली पुलिस को दी है फिलहाल पुलिस सीसीटीवी कैमरे के आधार पर चोर और बाइक की तलाश में जुटी है।वहीं तौकीर आलम और उसके परिजन भी बाइक की तलाश में जुटे हैं।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369