आरिफ नियाज़ी
रुड़की ऊर्जा निगम के सामने बिजली चोरी रोकना बेहद चुनौती साबित हो रहा है खास तौर से ग्रामीण क्षेत्रों में अक्सर ऊर्जा निगम की टीम पर हमले और धमकियों के मामले सामने आ रहे हैं ।हाल ही में झबरेड़ा के पांवटी गांव पहुंची ऊर्जा निगम की टीम को ग्रामीणों का भारी विरोध झेलना पड़ा। ग्रामीणों पर केस दर्ज होने के बाद झबरेड़ा पुलिस लगातार दबिश दे रही है ।
दरअसल दो दिन पूर्व झबरेड़ा ऊर्जा निगम के एसडीओ पंकज गौतम और जे ई मसरूर अली अन्य कर्मचारियों के साथ बिजली चोरी की जांच करने पांवटी गांव पहुंचे थे जैसे ही टीम धर्मपाल के आवास पर पहुंची तो आरोप है की धर्मपाल के आवास पर लगे मीटर में कट लगा हुआ था जिसकी जांच की तो धर्मपाल ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया यहां तक की उनके साथ धक्कामुककी भी कर डाली।
इस घटना के बाद ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने झबरेड़ा पुलिस थाने में केस दर्ज कराया है जिसमें पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार दबिश दे रही है ।पुलिस अधिकारियों का मानना है की जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला