Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की सिविल लाइन सिद्धेश्वर महादेव शिव मंदिर में चल रही श्री राम कथा का मंत्रों उच्चारण के साथ हुआ समापन,सौरभ भूषण शर्मा रहे मौजूद

Spread the love

आरिफ नियाजी

रुड़की। सिविल लाइन स्थित श्री सनातन धर्म रक्षिणी सभा के मुख्य मंदिर सिद्धेश्वर महादेव शिव मंदिर में चल रही श्री राम कथा विधिवत रूप से मंत्रों उच्चारण के साथ समापन किया गया।

रुड़की सिविल लाइन स्थित सिद्धेश्वर शिव मंदिर में चल रहे सात दिवसीय श्री राम कथा के समापन अवसर पर मंदिर सभा के पदाधिकारियों ने विधिवत रूप से हवन यज्ञ मंत्रोच्चारण के साथ कथा का समापन किया।


इस अवसर पर मंदिर सभा के मंत्री सौरभ भूषण शर्मा ने कहा कि भगवान श्री राम के जीवन से हमें बहुत कुछ सीखने को मिलता है जैसे माता पिता की आज्ञा का पालन करना। और गुरु हमेशा हमेशा हमें विद्या प्रदान करता है और जिसके दम पर हम आगे बढ़ते हैं। इस बात से हमें यह सीख मिलती है कि हमें हमेशा अपने गुरु का आदर करना चाहिए।

कभी भी किसी भी व्यक्ति को अपने से छोटा नहीं समझना चाहिए। सौरभ भूषण शर्मा ने कहा कि मंदिर परिसर में मंदिर सभा के द्वारा सात दिवसीय श्री राम कथा अमृत वर्षा का आयोजन किया गया था इस कथा में शहर के सभी धर्म प्रेमियों ने बढ़ चढ़कर श्री राम कथा का वर्णन सुना और धर्म लाभ उठाया उन्होंने कहा कि श्री राम कथा सुनने से मनुष्य के जीवन में नई ऊर्जा उत्पन्न होती है। और श्री राम के जीवन का चरित्र सुनकर श्री राम जी गुणों को अपनाकर मनुष्य अपना जीवन सार्थक बना सकता है। इस अवसर पर मंदिर के सभा प्रधान सुरेश अग्रवाल ने कहा की मंदिर सभा लगातार सनातन धर्म के प्रचार प्रसार के लिए इस तरह के धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन समय-समय पर करती रहती है। इस अवसर पर मंदिर सभा के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों द्वारा कथा व्यास रवीना दुबे का फूल माला बनाकर आभार व्यक्त किया मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि सभा के अनुरोध पर उन्होंने मंदिर धर्म के प्रचार प्रसार के लिए व कथा में आने वाले श्रद्धालुओं को ईश्वर की भक्ति की ओर ले जाने का जो कार्य किया है वह सराहनीय है। इस अवसर पर सभा के उप प्रधान विष्णु अग्रवाल ने कहा सभा इस तरह धार्मिक आयोजनों को आगे भी करवाती रहेंगे जिससे कि धर्म प्रेमियों को लाभ हो सके।


इस अवसर पर सभा के कोषाध्यक्ष एवं सभा के उप मंत्री गोपाल गुप्ता एवं नवीन अग्रवाल ने कहा कि सभा सनातन धर्म में निरंतर कार्य कर रही है इसी कड़ी में एक प्राचीन मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य भी प्रगति पर है।
इस अवसर पर मुख्य पुजारी आचार्य रोहित शर्मा,सचिन शर्मा, अनुज शर्मा, शुभम शर्मा,विभोर अग्रवाल,आदि श्रद्धालु गण उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369