आरिफ नियाज़ी
रुड़की। बसंत पंचमी के उपलक्ष में प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के महामंत्री कमल चावला की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि भंडारे का उद्देश्य है कि नगर के लोगों की उन्नति हो और व्यापारियों के व्यापार में बढ़ोत्तरी हो।
रुड़की के अंबर तालाब स्थित प्रतिष्ठान पर आयोजित भंडारे में राहगीरों ने पूरे श्रद्धाभाव के साथ प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान काफी संख्या में बच्चों से लेकर महिलाओं और युवक-युवतियों की भीड़ भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने के लिए जुटी रही। कार्यक्रम संयोजक कमल चावला ने बताया कि बसंत पंचमी के उपलक्ष में भंडारे का आयोजन किया गया है उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से बसंत के मौसम में पेड़ो पर बाहर आती है ऐसे ही शहरवासियों के जीवन में उन्नति हो और नगर के व्यापारियों का व्यापार भी प्रगति के साथ आगे बढ़े।
इस अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष अरविंद कश्यप,शकुंतला चावला,रुचि चावला, संभव चावला, दिव्यांशी चावला, वैभव खन्ना, रिंकू प्रधान, ताहिर मलिक, तुषार मदान,दीपा मदान,पूजा अग्रवाल, सिमर मदान, रजत आज्ञा, सौराक्ष मदान, रवि, मोनू, वसीम राव,आलोक कनौजिया, अमित वेदी, विशाल सोनकर, दीपक वबेजा आदि मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला