Jan Mudde

No.1 news portal of India

इमलीखेड़ा गांव के दामिनी आर्य वैदिक चिल्ड्रन प्रोगेसिव स्कूल में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

Spread the love

आरिफ नियाजी

रुड़की के इमलीखेड़ा गांव में गणतंत्र दिवस के राष्ट्रीय पर्व पर दामिनी आर्य वैदिक चिल्ड्रन प्रोगेसिव स्कूल में गणतंत्र दिवस बड़ी धूम धाम के साथ मनाया गया।इस मौके पर विजेंद्र पाल और एडवोकेट बी ड़ी कंर्णवाल द्वारा ध्वजारोहण किया गया ।इस दौरान स्कूली छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया ।

विद्यालय के प्रबंधक वीरेंद्र आर्य ने सभी का अभिवादन कर स्वागत किया और बच्चों को राष्ट्र के प्रति सदैव तत्पर रहने की प्रेरणा दी और शिक्षा प्रदान कर अच्छे नागरिक बनने का आशीर्वाद प्रदान किया। विद्यालय परिवार के सदस्य विजेंद्र पाल और एडवोकेट बीड़ी कंर्णवाल बालेंद्र कुमार डॉ विजय पाल शिव कुमार कश्यप ने स्कूली छात्राओं का होंसला अफजाई करते हुए कहा की आज पूरा देश गणतंत्रता दिवस मना रहा है जो 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ।

देश के संविधान निर्माता डाक्टर भीम राव अंबेडकर ने देश को एक ऐतिहासिक संविधान देने का काम किया जो किसी दूसरे देश में नहीं है।

बाबा साहब को यह देश कभी भुला नहीं पाएगा।उन्होंने कहा की डॉक्टर भीम राव अंबेडकर ने ऐसा संविधान बनाया जिसमें दबे कुचले और अनुसूचित जाति के लोगों को उनके अधिकार मिले।

कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार ने किया विद्यालय के प्रबंधक वीरेंद्र आर्य ने सभी का अभिवादन कर स्वागत किया और बच्चों को राष्ट्र के प्रति सदैव तत्पर रहने की प्रेरणा दी तथा शिक्षा प्रदान कर अच्छे नागरिक बनने का आशीर्वाद भी प्रदान किया।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369